फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganjdundwara Municipal Council: Triangular struggle between party candidates

गंजडुंडवारा नगरपालिका परिषद : दलीय प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय संघर्ष के आसार

Fri, 12 May 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ganjdundwara Municipal Council: Triangular struggle between party candidates
गंजडुंडवारा। नगरपालिका परिषद के मतदान के दौरान दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला नजर आया। यह मुकाबला त्रिकोणीय रहा। यहां भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन संजीव महाजन, सपा प्रत्याशी मुनब्बर हुसैन एवं बसपा प्रत्याशी स्वालेह अंसारी के बीच मुकाबला रहा।
विज्ञापन



गंजडुंडवारा नगरपालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। 107 सभासद पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। वर्ष 2017 में इस नगरपालिका परिषद में 66.94 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया, लेकिन इस बार यहां मत प्रतिशत गिर गया। इस नगरपालिका के मतदाताओं ने कम मतदान किया। करीब 5 फीसदी कम वोट पड़े। यहां कुल मतदान 61.26 प्रतिशत रहा। नगरपालिका में40338 मतदाता हैं। जिनमें 21068 पुरुष मतदाता एवं 19270 महिला मतदाता हैं। इन मतदाताओं में से 24710 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतारें लगी हुईं थीं।
विज्ञापन


समय बढऩे के साथ साथ यह कतारें लंबी होती चली गईं। दोपहर के समय मतदाताओं की भीड़ का दबाव कम हुआ, लेकिन सायं के समय एक बार फिर कतारें लगी नजर आईं। लोगों के बीच त्रिकोणीय मुकाबले को लेकर चर्चाएं रहीं। यहां के चुनाव में लोगों ने भीतरघातियों की सक्रियता भी बताई, लेकिन भीतरघाती दलीय प्रत्याशियों के लिए कितने नुकसानदेय साबित होंगे यह मतगणना के बाद स्पष्ट होगा, लेकिन त्रिकोणीय मुकाबला कड़ा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed