फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganja supply in Delhi NCR Haryana via Agra

ओडिशा-विशाखापत्तनम से गांजा तस्करी: आगरा के रास्ते दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में हो रहा सप्लाई

Mon, 11 Apr 2022 04:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Apr 2022 04:20 PM IST
सार

तस्कर ट्रेन, बस, ट्रक और कार से गांजा की तस्करी कर रहे हैं। तस्करी में महिलाएं भी शामिल हैं। बीते चार महीनों में कई बार गांजा पकड़ा जा चुका है।  

विज्ञापन
Ganja supply in Delhi NCR Haryana via Agra
ट्रक में लदी बोरियों में भरा था गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा और विशाखापत्तनम से गांजा तस्करी कर आगरा के रास्ते दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सप्लाई हो रहा है। इसका खुलासा आगरा में पकड़े गए तस्करों ने किया है। एसटीएफ और पुलिस की टीम ने शुक्रवार को जरार चौकी के पास रुई की बोरियों से भरे ट्रक सहित तीन करोड़ रुपये का 12 कुंतल से ज्यादा गांजा पकड़ा था। 

विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी चालक दिलीप निवासी कौशांबी, क्लीनर विष्णु दत्त मिश्रा उर्फ गोलू निवासी फतेहपुर और दिव्यांशु केसरवानी को जेल भेज दिया। पुलिस को जांच में पता चला है कि ओडिशा से गांजा आ रहा है। दिल्ली-हरियाणा में ज्यादा खपा रहा है। 
विज्ञापन


बीते चार महीनों की बात करें तो आगरा जिले में लगभग आठ करोड़ रुपये कीमत का गांजा बरामद किया जा चुका है। तस्कर ट्रेन, बस, ट्रक और कार से गांजा की तस्करी कर रहे हैं। तस्करी में महिलाएं भी शामिल हैं। बीते महीनों में जीआरपी और आरपीएफ ने कई महिलाओं को पकड़ा है, जो गांजा तस्करी की कैरियर बनी हैं। पुलिस लगातार अवैध नशीले पदार्थ को लेकर अभियान चला रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब पकड़ा गया गांजा 

  • आठ अप्रैल 2022: एसटीएफ ने बाह में पुलिस की मदद से करीब 12 कुंतल गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई थी।  
  • छह अप्रैल 2022: थाना एत्माद्दौला पुलिस ने 4.72 गांजा बरामद किया, छह तस्कर गिरफ्तार किए। इसी दिन कैंट स्टेशन पर 40 किलो गांजे के साथ चार लोग पकड़े गए। 
  • आठ फरवरी 2022: आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 102 किलोग्राम गांजा बरामद किया था।
  • छह फरवरी 2022:  न्यू आगरा क्षेत्र में पुलिस ने 2.5 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा था। चार तस्कर भी पकड़े गए। 
  • 21 जनवरी 2022:  थाना हरीपर्वत पुलिस ने चेकिंग में कारों से 9.70 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया  था। चार तस्कर पकड़े गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed