फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gangster shot in leg in police encounter

आगरा: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर के पैर में लगी गोली,

Thu, 16 Feb 2023 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
gangster shot in leg in police encounter
मैनपुरी।
विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र में कीरतपुर के पास बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचे एसपी और एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश गैंगस्टर में वांछित था। 20 हजार का इनाम घोषित था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला छेड़ी निवासी आशीष उर्फ़ करू एक शातिर अपराधी है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 से वह गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसके विरुद्ध 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि आशीष कीरतपुर के पास देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। पीछा करने के दौरान पुलिस ने भी फायर किए। एक गोली आशीष के पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।एसपी विनोद कुमार और एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। प्रश्न भाई को भी कब्जे में लिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed