{"_id":"649dcdce0afe10e17306b854","slug":"gangster-on-two-accused-of-selling-banned-meat-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-1180-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रतिबंधित मांस बेचने के दो आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रतिबंधित मांस बेचने के दो आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर
Fri, 30 Jun 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित मांस की बिक्री करने के मामले में दो आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों आरोपियों की संपत्ति चिह्नित करने के आदेश दिए हैं। बीते 28 जुलाई 2021 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग गनेशपुर गांव पास प्रतिबंधित मांस कार में रखकर बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी कार को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नन्हें और सिराज निवासी गनेशपुर बताया। पुलिस ने उनके पास से 1.70 क्विंटल प्रतिबंधित मांग बरामद किया था। गिरफ्तार आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर पुलिस ने जेल भेज दिया था।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के आदेश पर गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने दोनों आरोपियों का गैंगस्टर में चालान किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों की संपत्ति चिह्नित की जा रही।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के आदेश पर गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने दोनों आरोपियों का गैंगस्टर में चालान किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों की संपत्ति चिह्नित की जा रही।
विज्ञापन