फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster on four criminals who committed gang crimes

गिरोहबद्ध अपराध करने वाले चार अपराधियों पर गैंगस्टर

Tue, 04 Oct 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:36 PM IST
सार

मैनपुरी।गिरोह बनाकर अपराध करने वाले चार के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है।ये लोग गांजा तस्करी आदि के धंधे में लिप्त हैं।वहीं पुलिस अब इनके द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति आदि के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
Gangster on four criminals who committed gang crimes

विस्तार

मैनपुरी।
विज्ञापन

गिरोह बनाकर अपराध करने वाले चार के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। ये लोग गांजा तस्करी आदि के धंधे में लिप्त हैं। इनकी अपराध से अर्जित संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।
कन्नौज के थाना विशुनगढ़ मोहल्ला मुनार निवासी जितेंद्र कुमार संगठित गिरोह का लीडर है। मोहल्ला निवासी सुशील कुमार के अलावा दन्नाहार क्षेत्र के गांव जरामई निवासी बच्चू सिंह व विनय कुमार गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। ये लोग गांजा तस्करी सहित अन्य अपराधों में संलिप्त हैं। उनके विरुद्ध कई आपराधिक मामले जनपद के अलावा गैर जनपदों में भी दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में आरोपियों को जेल भी भेजा था।
विज्ञापन

वर्तमान में आरोपी जमानत पर हैं। समाज विरोध गतिविधि व गिरोह बनाकर अपराध करने वाले गैंग लीडर सहित चारों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर न्यायालय में रिपोर्ट भेजी है। वहीं पुलिस अब इनके द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति आदि के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ आपरेशन क्लीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed