{"_id":"64174cc21d0bc4bd1a0ae5a4","slug":"gangster-on-5-accused-selling-diazapam-powder-kasganj-news-c-25-1-95767-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डायजापाम पाउडर बेचने वाले 5 आरोपियों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डायजापाम पाउडर बेचने वाले 5 आरोपियों पर गैंगस्टर
Sun, 19 Mar 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस ने डायजामपाम पाउडर बेचने वाले 5 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। आरोपियों पर मारपीट, जानलेवा हमला सहित अन्य मामले भी दर्ज है। एसपी ने सभी आरोपियों की संपत्ति चिह्नित करने के निर्देश कोतवाली प्रभारी को दिए हैं।
आठ नवंबर 2022 की रात्रि बड्डूनगर में डायजापाम की पुड़िया बेचे जाने का विरोध करने पर अजीम को आरोपी तोहिद, मुजीव, तोसीफ, सब्बू, गुड्डू ने गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपियों को डायजापाम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने एसपी के निर्देश पर सभी के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि नशीला पाउडर की ब्रिकी पर रोक पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। कोतवाली प्रभारी को आरोपियों की संपत्ति चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।