फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster Harish Sharma attached assets worth 5.33 crore in Mathura

मथुरा: गैंगस्टर हरीश शर्मा की 5.33 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 20 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

Sat, 07 Nov 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gangster Harish Sharma attached assets worth 5.33 crore in Mathura
गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क की गई - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव कोयला अलीपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर की शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर जिला प्रशासन ने पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क कर दी है। प्रशासन ने आदेश के बोर्ड भी संपत्ति पर लगा दिए हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर एक बजे जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार नीरज शर्मा व सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी, रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद के साथ पुलिस बल लेकर गिरोहबंद अपराधी हिस्ट्रीशीटर हरीश शर्मा पुत्र गिर्राज शर्मा निवासी कोयला अलीपुर के घर पहुंचे।
विज्ञापन


बताया जाता कि हरीश शर्मा पर अपराध संख्या 14/20 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निस्तारण की अधिनियम गिरोह बनाकर अपराध करके अवैध रूप से अर्जित संपति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 6 प्रॉपर्टी चिन्हित कर पांच करोड़ तीन लाख 37 हजार 360 रुपये की संपति कुर्क की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पांच आवासीय फ्लैट, मकान और एक क्रेन समेत अन्य सामान शामिल हैं। इस संबंध में रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि तीन दुकानें छोड़कर सभी संपति को कुर्क कर लिया गया है। जिस मकान में परिवार के लोग रह रहे हैं, उस मकान के बाहर कुर्की का बोर्ड लगा दिया गया है। थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत दो प्लॉटों को भी कुर्क कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed