{"_id":"5fa517d08ebc3e9c055bd1b4","slug":"gangster-harish-sharma-attached-assets-worth-5-33-crore-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गैंगस्टर हरीश शर्मा की 5.33 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 20 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गैंगस्टर हरीश शर्मा की 5.33 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 20 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज
Sat, 07 Nov 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क की गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव कोयला अलीपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर की शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर जिला प्रशासन ने पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क कर दी है। प्रशासन ने आदेश के बोर्ड भी संपत्ति पर लगा दिए हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
शुक्रवार दोपहर एक बजे जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार नीरज शर्मा व सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी, रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद के साथ पुलिस बल लेकर गिरोहबंद अपराधी हिस्ट्रीशीटर हरीश शर्मा पुत्र गिर्राज शर्मा निवासी कोयला अलीपुर के घर पहुंचे।
बताया जाता कि हरीश शर्मा पर अपराध संख्या 14/20 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निस्तारण की अधिनियम गिरोह बनाकर अपराध करके अवैध रूप से अर्जित संपति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 6 प्रॉपर्टी चिन्हित कर पांच करोड़ तीन लाख 37 हजार 360 रुपये की संपति कुर्क की गई।
विज्ञापन
इसमें पांच आवासीय फ्लैट, मकान और एक क्रेन समेत अन्य सामान शामिल हैं। इस संबंध में रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि तीन दुकानें छोड़कर सभी संपति को कुर्क कर लिया गया है। जिस मकान में परिवार के लोग रह रहे हैं, उस मकान के बाहर कुर्की का बोर्ड लगा दिया गया है। थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत दो प्लॉटों को भी कुर्क कर लिया है।