फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster disguised as a sadhu was arrested by the police.

UP: बड़ी दाढ़ी, भगवा कपड़े...पुलिस से बचने के लिए गैंगस्टर ने लगाया गजब का दिमाग, एक चूक से हुआ गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2025 11:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2025 11:52 AM IST
सार

साधु के वेश में 25 हजार का इनामी पुलिस को 18 साल से चकमा देता रहा। इस बीच उसने गांव आना जाना नहीं छोड़ा। बस इसी बात का फायदा पुलिस को मिल गया। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Gangster disguised as a sadhu was arrested by the police.
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के अमांपुर क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को साधु का वेष पुलिस की नजर से नहीं बचा सका। पुलिस ने करीब 18 साल से बांछित गैंगस्टर के आरोपी को सूचना पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन


गांव अर्जुनपुर कदीम निवासी अरविंद नागा 2007 में अमांपुर थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के काफी प्रयास किए। लेकिन पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली। वह पुलिस से बचने के लिए गांव में साधु के वेष में आता-जाता रहता था। पुलिस ने आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। 13 जनवरी को न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित करने के बाद उसका गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया।
विज्ञापन


मंगलवार को उसके गांव में होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में राजेपुर तिराहे के समीप ठेका के पास पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि आरोपी कई साल से साधु के वेष बनाकर गांव में आता-जाता रहता था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed