फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster case registered against seven laborer murderers

Agra News: मजदूर के सात हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में केस दर्ज

Sun, 04 Aug 2024 01:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Aug 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gangster case registered against seven laborer murderers
कासगंज। शहर के अशोक नगर क्षेत्र में मजदूर की हत्या कर शव गंगा में फेंके जाने के मामले में सात हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। एसपी ने इन सभी की संपत्ति को कुर्क कराने के लिए उनकी सभी चल-अचल संपत्ति को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।अशोक नगर क्षेत्र में पिछले वर्ष 28 अगस्त को मजदूर ओमपाल मजदूरी करने के लिए शहर जा रहा था। रास्ते में उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई। उसका शव सहसवान क्षेत्र में गंगा से बरामद किया गया। विवेचना में सात आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की। एसपी के आदेश पर शुक्रवार की देर रात हत्यारोपी राजीव, संजीव निवासी नगला सहजन पटियाली, मोनू निवासी नगला समदा एटा, सुरेंद्र निवासी सिकंदरपुर वैश्य, श्याम सिंह निवासी नगला भूड़ एटा, पवन व गोपाल निवासी मड़िया फर्रुखाबाद के खिलाफ गैंगस्टर रिपोर्ट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने दर्ज की है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सोरों के प्रभारी निरीक्षक भोजराज अवस्थी को सौंपी है।एएसपी राजेश भारती ने बताया कि हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। आरोपियों की चिन्हित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही संपत्ति को कुर्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed