फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster case registered against 7 including former District General Secretary of BJYM, arrested

Agra News: भाजयमो के पूर्व जिला महामंत्री सहित 7 पर गैंगस्टर का मामला दर्ज, गिरफ्तार

Sun, 01 Oct 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gangster case registered against 7 including former District General Secretary of BJYM, arrested
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में जुआ सट्टा व समाज विरोधी क्रियाकलापों के मामले को लेकर इंस्पेक्टर ने भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री सहित 7 शातिर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से भाजपा नेताओं के बीच चर्चाएं देखी गईं। पुलिस ने भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री सहित 4 को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

गैंगस्टर का मामला सोरोंजी कोतवाली के प्रभारी डीके त्यागी की ओर से दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोप है कि शातिर अपराधी समद प्रकाश निवासी अहेरिया, शिव प्रसाद निवासी मानपुर नगरिया, चंद्रपाल निवासी दतलाना, रोहतास निवासी नगला रामचंद्र, बंटू निवासी मानपुर नगरिया, नारायन सिंह निवासी बहादुर नगर एवं भाजयुमो के जिला महामंत्री कृष्णा मौर्य उर्फ किशन कुमार के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है। समद प्रकाश को गिरोह का सरगना आरोपित किया है। इंस्पेक्टर ने आरोपियों पर जुआ सट्टा, मादक द्रव्यों व समाज विरोधी क्रियाकलापों में शामिल रहने का आरोप लगाया है। सोरोंजी पुलिस ने इन सात गैंगस्टर के आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री कृष्णा मौर्य, समद प्रकाश, बंटू एवं नारायन सिंह हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम, मादकद्रव्य अधिनियम, सट्टा अधिनियम में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed