फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster arrested at 19 including notorious bookie Sanjay Kalia

Agra News: कुख्यात बुकी संजय कालिया सहित 19 पर लगा गैंगस्टर

Wed, 28 Feb 2024 03:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Gangster arrested at 19 including notorious bookie Sanjay Kalia
आगरा। कमिश्नरेट में अब कुख्यात सट्टेबाज और जुआरियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सिकंदरा पुलिस ने कुख्यात बुकी संजय कालिया उर्फ संजय जैन और उसके गैंग के 19 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब गैंगस्टरों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन



डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सिकंदरा पुलिस ने बुकी संजय कालिया और उसके गैंग के सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। संजय कालिया का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसने सट्टा, जुआ से अवैध संपत्ति अर्जित की है। उसके गैंग के 19 सदस्यों के विरुद्ध भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि संजय कालिया गिरोह के सदस्य बल्केश्वर, कमला नगर के राधाकृष्ण, बल्केश्वर के सचिन, किशन नगर, कमला नगर के सुमित कुमार, बोदला, जगदीशपुरा के अश्विनी को गिरफ्तार किया गया है। सिकंदरा थाने से यह चारों ही वांछित चल रहे थे। डीसीपी ने बताया कि जिलेभर में सट्टेबाज व जुआरियों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करने के बाद काली कमाई से अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। सिकंदरा पुलिस ने बताया कि संजय कालिया पूर्व में हत्या सहित कई मुकदमों में नामजद रहा है।
विज्ञापन





सट्टा रोकने को दिलाई थी थानों में शपथ, बाज नहीं आए
आगरा। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड़ ने सभी थानों में दर्ज सट्टेबाज और जुआरियों को सुधार का एक मौका दिया था। उन्होंने सभी थानों में जुआरियों और सटोरियों को थाने में पेशी कराने के बाद उन्हें सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई थी कि वह अब सट्टा जुआ नहीं करेंगे। लेकिन शपथ लेने के बाद भी जुआ सट्टा पर लगाम नहीं लग सकी। अब पुलिस इनके विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed