फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gangrape with girl in moving car on Yamuna Expressway mathura, two arrested

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में युवती से गैंगरेप, दो लोग गिरफ्तार

Mon, 16 Apr 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 16 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
gangrape with girl in moving car on Yamuna Expressway mathura, two arrested

यमुना एक्सप्रेसवे पर होंडा सिटी कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा में एक सीए के यहां जॉब करने वाली युवती को उसके घर छोड़ने का झांसा देकर युवकों ने कार में बैठाया और एक्सप्रेसवे पर गैंगरेप किया गया।

विज्ञापन


शनिवार की रात को कृष्णानगर में युवती को छोड़कर भाग रहे गौतमबुद्धनगर के दादरी निवासी सलमान और साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती के साथ यह दरिंदगी शनिवार की रात को करीब आठ बजे हुई है। कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ की रहने वाली युवती ग्रेटर नोएडा में जॉब करती है। युवती शाम को करीब पांच बजे ऑफिस से घर जाने को निकली थी।
विज्ञापन


रास्ते में एक सलमान नाम का युवक जो इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम पर काम करता है वह कार लेकर उसे मिला और घर तक छोड़ देने को कहा। युवती सलमान को पिछले 15 दिनों से जानती थी। पहले भी उसने एक दो बार उसे घर तक छोड़ा है। युवती भी कार में बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलगोटिया कॉलेज के पास सलमान ने अपने एक दोस्त साजिद को भी बुला लिया। सलमान और साजिद गौतमबुद्धनगर के दादरी नई आबादी के रहने वाले हैं। यह दोनों कार को मथुरा की तरफ ले जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। जब युवती ने विरोध किया तो मारपीट की गई। दोनों ने उसके साथ कार में बलात्कार किया। शनिवार की रात को करीब नौ बजे युवती को लेकर यह लोग मथुरा के कृष्णानगर इलाके में पहुंचे और युवती को छोड़कर भागने लगे।


युवती ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सलमान और साजिद को कार के साथ पकड़ लिया है। सीओ सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed