फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangman saved life of a girl who reached railway track to commit suicide in Agra

Agra: 'मुझे अब नहीं जीना' कहकर युवती ने रेलवे ट्रैक पर लगा दी दौड़, गैंगमैन ने बचाई जान, किया जाएगा सम्मानित

Thu, 26 Jan 2023 02:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Jan 2023 02:45 PM IST
सार

गृहक्लेश से परेशान होकर एक युवती आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। वहां मौजूद गैंगमेन ने पूछा तो वह बोली- मुझे अब नहीं जीना, और ट्रैक पर दौड़ लगा दी। इस पर गैंगमैन ने सक्रियता दिखाते हुए उसकी जान बचाई। 

 

विज्ञापन
Gangman saved life of a girl who reached railway track to commit suicide in Agra
रेलवे ट्रैक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिला में रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंची युवती को गैंगमैन ने बचा लिया। युवती जान देने पर अड़ी थी। गैंगमैन के काफी समझाने पर वह ट्रैक से हटने को तैयार हुई। बाद में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे सिकंदरा क्षेत्र की है। यहां गुरु का ताल फ्लाईओवर के पास एक युवती रेलवे ट्रैक पर बैठी थी। वहां से गुजर रहे रेलवे गैंगमैन कमलेश ने युवती को ट्रैक पर बैठे देखा। वह युवती के पास पहुंचकर उसे हटने के लिए कहने लगा। युवती उठने को तैयार नहीं थी। मुझे अब जीना नहीं है। 
विज्ञापन


कमलेश ने बड़ी मुश्किल से युवती को रेलवे ट्रैक से हटाया। इस दौरान युवती एक बार हाथ छुड़ाकर दोबारा ट्रैक पर पहुंच गई। कमलेश ने तत्परता दिखाते हुए युवती को ट्रैक से दूर किया। इस बीच फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग वीडियो बनाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहक्लेश से थी परेशान

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती ने बताया कि वह शास्त्रीपुरम की है। परिवार में कलह की वजह से वह तनाव में है। उसका एक छोटा बच्चा भी है, जिसे वह अपनी सास को सौंपकर किसी बहाने से घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने आई थी।

गैंगमैन को किया जाएगा सम्मानित

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गैंगमैन कमलेश अपनी ड्यूटी पर थे। कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाते हुए युवती की जान बचाई है। इस कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed