फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganges stream again changed its edge, cutting is happening behind Kali temple

बरौना- गंगा की धारा ने फिर बदली धार, काली मंदिर के पीछे हो रहा कटान

Tue, 06 Sep 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ganges stream again changed its edge, cutting is happening behind Kali temple
कासगंज। पटियाली तहसील के गांव बरौना में लगातार कटान का संकट बना हुआ है। कटान कर रही गंगा की धारा बार - बार नए नए स्थानों पर कटान कर रही है। अब काली मंदिर के पीछे की ओर मंगलवार को गंगा की धारा ने कटान किया। गंगा की धारा में हो रहे बदलाव के कारण सिंचाई विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले दो माह से बरौना गांव कटान की त्रासदी का सामना कर रहा है। किसानों की सैंकड़ों बीघा जमीन कटकर समा चुकी है। अब पश्चिमी छोर से कटान चल रहा है। कटान को नियंत्रित करने के लिए सिंचाई विभाग ने बैंबूक्रेट और सैंडबैग डाले हैं। जहां बैंबूक्रेट और सैंड बैग लगे वहां से गंगा की धारा ने फिर बदलाव कर लिया है और अब काली नदी के पीछे की ओर कटान शुरू हो गया है। मंगलवार को 2-3 मीटर तक गंगा की धारा ने कटान किया। अब सिंचाई विभाग इस इलाके में सैंड बैग डालने में जुटा है। ग्रामीण अशोक शाक्य ने बताया कि कटान पहले से कम हुआ है, लेकिन यह निरंतर जारी है। गंगा की धारा में कई बार बदलाव हो चुका है। अब काली मंदिर के पीछे गंगा की धारा कटान कर रही है। करीब 2 से 3 मीटर तक गंगा की धारा ने कटान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed