फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga's water level decreased by 15 centimeters

Agra News: 15 सेंटीमीटर और घटा गंगा का जलस्तर

Thu, 08 Aug 2024 03:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 08 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level decreased by 15 centimeters
कासगंज। गंगा के जलस्तर में निरंतर गिरावट का सिलसिला जारी है। उफान के बाद अब तक 50 सेंटीमीटर गंगा के जलस्तर में गिरावट आ चुकी है। बुधवार को गंगा 15 सेंटीमीटर जलस्तर में गिरावट हुई। गंगा के जलस्तर में निरंतर गिरावट होने से श्रद्धालुओं को थोड़ी राहत मिली है। कांवड़ यात्रा के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंच रहे हैं। इससे डूबने के हादसों का खतरा बना हुआ है।हरिद्वार व नरौरा बैराजों से लगातार डिस्चार्ज कम हो रहा है। हरिद्वार और बिजनौर के डिस्चार्ज में आंशिक अंतर दिखाई दिया, लेकिन नरौरा का डिस्चार्ज मंगलवार के मुकाबले बुधवार को करीब 52 हजार क्यूसेक कम हो गया। इससे बुधवार को दिन भर गंगा के जलस्तर में कमी का सिलसिला बना रहा। गंगा स्नान और कांवड़ भरने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु लहरा और कछला गंगा घाट पर कांवड़ भरने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं श्रावण मास के कारण सामान्य रूप से भी श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर पहुंचना जारी है। श्रद्धालु पानी भरने के कारण काफी परेशान हो रहे थे। अब जलस्तर कम होने के साथ उन्हें राहत मिली है। वहीं कछला गंगा घाट पर पवन कश्यप ने बताया कि पानी कम होने से काफी राहत लोगों को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed