{"_id":"5f1dc0028ebc3e63c03df41d","slug":"gangajaal-mainpuri-news-agr452181280","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar 2020: गंगोत्री के गंगाजल से करें भगवान शिव का अभिषेक, डाक विभाग घर बैठे उपलब्ध कराएगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Somwar 2020: गंगोत्री के गंगाजल से करें भगवान शिव का अभिषेक, डाक विभाग घर बैठे उपलब्ध कराएगा गंगाजल
विज्ञापन
भीमसेन महाराज मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार साधारण जल अथवा रखे गंगाजल से नहीं अपितु सीधे गंगोत्री से आए गंगाजल से आप भगवान शिव का अभिषेक कर सकेंगे। अब डाक विभाग आपको घर बैठे गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराएगा। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शुल्क चुकाकर गंगाजल प्राप्त कर सकता है।
सावन के सोमवार में गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक बहुत ही फलदायी माना जाता है। इसके चलते लोग कांवड़ लाकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं। हालांकि इस बार लॉकडाउन के कारण कांवड़ यात्रा पर पाबंदी है। ऐसे में सावन के सोमवार को गंगाजल से भगवान शिव के अभिषेक में भक्तों को परेशानी हो रही है।
इसके मद्देनजर डाक विभाग ने भक्तों को गंगाजल उपलब्ध कराने की पहल की है। विभाग की ओर से गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है। डाक विभाग 30 रुपये में 250 मिली लीटर की बोतल ग्राहकों को उपलब्ध करा रहा है। कोई भी निर्धारित शुल्क देकर गंगाजल प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
मां गंगा का उद्गम स्थल है गंगोत्री
गंगोत्री के गंगाजल की सनातन धर्म में सबसे अधिक महत्ता मानी जाती है। गंगोत्री धाम मां गंगा का उद्गम स्थल है। यहीं से मां गंगा शुरू होती हैं। ऐसे में यहां का जल सबसे शुद्ध और अच्छा माना जाता है।
यहां भी है उपलब्धता
जिले में गंगोत्री का गंगाजल कुल पांच डाकघरों में उपलब्ध है। शहर में प्रधान डाकघर, सिटी पोस्ट ऑफिस और दीवानी डाकघर पर गंगाजल उपलब्ध है। वहीं भोगांव उप डाकघर और बेवर उप डाकघर से भी गंगाजल प्राप्त किया जा सकता है। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में गंगाजल का स्टॉक उपलब्ध है।
कोई भी प्रधान डाकघर अथवा अन्य डाकघर से गंगोत्री का गंगाजल प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उन्हें 30 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। आशीष सक्सेना, पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर।