{"_id":"60ad38008ebc3e751975c339","slug":"gangaghat-kachhala-ganga-ghat-kachhala-ganga-ghat-soron-tirth-nagari-soron-kasganj-news-agr493232496","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाघाटों पर स्नान करने पर रहेगी रोक, बुद्धपूर्णिमा के मौके पर गंगास्नान को पहुंचेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाघाटों पर स्नान करने पर रहेगी रोक, बुद्धपूर्णिमा के मौके पर गंगास्नान को पहुंचेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
कासगंज। बुद्धपूर्णिमा पर गंगाघाटों पर कोरोना संक्रमण की वजह से गंगास्नान पर जिला प्रशासन और बदायूं के प्रशासन ने रोक लगाई है। गंगास्नान के दौरान संक्रमण फैलने की आशंका है। जिसके लिए पुलिस को भी जिला प्रशासन ने अलर्ट किया है। गंगास्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी।
जिले में लहरा, कादरगंज, इस्माइलपुर, हरि की पैड़ी एवं सहवाजपुर पर गंगास्नान करने के लिए लोग पहुंचते हैं। इन सभी घाटों पर यहां के जिला प्रशासन ने स्नान पर रोक लगाई है। जबकि बड़ी तादात में कछला गंगाघाट पर श्रद्धालु स्नान को पहुंचते हैं। यहां बदायूं के प्रशासन ने रोक लगा रखी है और पुलिस व मजिस्ट्रेटों की तैनाती कछला गंगाघाट पर की है। इस गंगाघाट पर काफी अधिक भीड़ रहती है। कासगंज, सिकंदराराऊ, हाथरस व इसके आस पास के इलाकों के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में गंगास्नान के लिए पहुंचते हैं। कछला गंगाघाट पर अधिक भीड़ की आशंका को देखते हुए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। इसके अलावा बरेली-मथुरा हाईवे पर चेकिंग के लिए पुलिस पिकेट लगाई गई हैं। जिससे श्रद्धालु गंगाघाट पर गंगास्नान को न पहुुंच सकें। मंगलवार की सायं से ही गंगाघाटों पर निगरानी शुरू कर दी गई।
कोरोना संक्रमण के कारण गंगास्नान पर रोक रहेगी। लोग गंगास्नान को न पहुंचें। प्रशासन का सहयोग करें। जो लोग जबरदस्ती गंगास्नान के लिए घाटों पर जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिले में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है- सीपी सिंह, डीएम।