{"_id":"5e248e008ebc3e4ae459d056","slug":"ganga-yatra-kasganj-news-agr4255823124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा यात्राः सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने झोंकी ताकत, गंगा किनारे पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा यात्राः सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने झोंकी ताकत, गंगा किनारे पहुंचे अफसर
विज्ञापन
कासगंज का कछला गंगा घाट
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में 29 जनवरी आ रही गंगा यात्रा की सफलता के लिए प्रशासन ने ताकत झोंक दी है। जिले में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। गंगा किनारे के गांव में स्वागत के लिए तैयारियां की गई हैं। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। रविवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर सीडीओ और डीडीओ ने गंगा किनारे के कई गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह अनियमितताएं मिलीं। अधिकारियों ने पंचायती राज विभाग को काम तेज करने के निर्देश दिए।
जिले में 29 जनवरी को गंगा यात्रा आ रही है। इस यात्रा का जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा के दौरान गंगा किनारे के ग्रामों में तमाम आयोजन होंगे। खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। स्वागत द्वार बनेंगे। स्कूलों में गंगागान होगा। प्रशासन द्वारा बनाई गई योजना के अनुरूप आयोजन को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। रविवार को सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, डीडीओ एसएन श्रीवास्तव गंगा किनारे के ग्रामों में पहुंचे और यहां व्यवस्थाएं देखीं। गांव गऊपुरा, न्यौली, चंदवा, लहरा सहित कई ग्रामों में निरीक्षण किया। हालांकि ग्रामों में मंशा के अनुरूप व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिली। सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है कि मंशा के अनुरूप ग्रामों की खूबसूरती के लिए तेजी से काम कराएं।
लहरा से स्टीमर से जाएगी यात्रा
यात्रा का स्वागत सबसे पहले लहरा घाट पर किया जाएगा। उसके बाद यात्रा स्टीमर से कछला गंगाघाट पर पहुंचेगी। यहां धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा और यात्रा का भी स्वागत होगा।
विज्ञापन
आज डीएम जाएंगे गंगा किनारे के गांव
गंगायात्रा के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम सीपी सिंह आज गंगा किनारे के ग्रामों में पहुंचेंगे। वह किसी भी गांव में निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखेंगे।
आंकड़े की नजर से-
- 34 गांव से होकर गुजरेगी गंगा यात्रा।
- 54 किलोमीटर की यात्रा का जगह जगह होगा स्वागत।
डीएम को देंगे रिपोर्ट
- निरीक्षण किया गया है। जहां जहां अनियमितता मिलीं हैं। वहां व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी को निरीक्षण रिपोर्ट सौंपी जाएगी- तेज प्रताप मिश्र, सीडीओ।