फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga Water supply will be start within three days in agra

आगरा: 'गंगाजल' के लिए अभी और करना होगा इंतजार, जानिए कब होगी जलापूर्ति

Sun, 19 Jan 2020 03:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Jan 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Ganga Water supply will be start within three days in agra
गंगाजल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पालड़ा से पाइप लाइन के जरिए लाया गया गंगाजल शनिवार को जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर 45 एमएलडी के प्लांट तक पहुंच गया, लेकिन प्लांट की सफाई और पानी में गंदगी आने के कारण गंगाजल की घरों तक आपूर्ति के लिए अभी कम से कम दो दिनों का इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन


शनिवार को जल निगम के अधिकारियों ने नवनिर्मित 45 और 90 एमएलडी प्लांट की सफाई कराई। पाइप लाइन से आ रहे गंगाजल में आ रही गंदगी के कारण इसे यमुना नदी में डाला जा रहा है। साफ पानी मिलने पर यह दोनों प्लांट में भरा जाएगा, जिसके बाद शोधन होगा और तब मंगलवार-बुधवार को आपूर्ति हो पाएगी।
विज्ञापन


8 घंटों में भरे जाएंगे नए बने टैंक

जलकल विभाग ने जीवनी मंडी वाटर वर्क्स पर अंडरग्रांउड बने रिजर्वायर की सफाई के साथ मशीनरी और प्लांट की सफाई का काम शुरू किया। तीन दिनों से पाइप लाइन की सफाई का काम जारी है। गंगाजल को सबसे पहले 45 एमएलडी प्लांट में डाला गया। यहां केमिकल मिलाने का ट्रायल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं से पानी फ्लोकुलेटर की जगह सीधे यमुना में भेजा गया। दरअसल, 90 एमएलडी प्लांट एकदम नई तकनीक से बनाया गया है। इसकी सफाई और मशीनों की टेस्टिंग की जा रही है। जलकल अधिकारियों ने बताया कि सफाई का काम पूरा होने के बाद 45 और 90 एमएलडी प्लांट भरे जाएंगे। 

इसमें 8 घंटों का समय लग सकता है, वहीं इसके बाद शोधन की प्रक्रिया शुरू होगी और यह फिल्टर के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद स्टोरेज होगा और मोटरों के जरिए शहर में पंपिंग स्टेशनों तक पानी पहुंचेगा। इस पूरी प्रक्रिया में दो दिन का समय लग जाएगा। ऐसे में मंगलवार-बुधवार को ही घरों तक गंगाजल मिल पाएगा। 

135 एमएलडी गंगाजल की ही होगी सप्लाई

शनिवार को जीवनी मंडी वाटर वर्क्स में जल निगम और वोल्टास कंपनी के अधिकारियों के साथ जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव और सचिव अनवर ख्वाजा ने निरीक्षण किया। 

महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि 45 और 90 एमएलडी क्षमता वाले प्लांट से गंगाजल का शोधन किया जाएगा। एक अन्य 90 एमएलडी क्षमता के प्लांट का निर्माण कार्य जारी है, जिसमें चार महीने का वक्त लग सकता है। तब तक यमुना जल की तरह ही 135 एमएलडी गंगाजल की सप्लाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed