फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga water level increased due to rain in kasganj

कासगंज जिले में बाढ़ का खतरा: पहाड़ों पर बारिश और बादल फटने से बढ़ा गंगा का जलस्तर

Thu, 29 Jul 2021 05:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Jul 2021 05:26 PM IST
सार

गंगा में जलस्तर बढ़ने से जिले में साधारण स्तर की बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसे लेकर सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया है। 

विज्ञापन
Ganga water level increased due to rain in kasganj
कछला घाट: उफान पर बह रही गंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बारिश और बादल फटने की घटनाओं से गंगा में तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। कासगंज जिले में पिछले 24 घंटों में गंगा का पानी 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है। अभी जलस्तर में और वृद्धि की आशंका बनी हुई है, जिससे तटवर्ती इलाकों के लोग बाढ़ को लेकर चिंतित हैं। हालांकि सिंचाई विभाग का कहना है कि जिले में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है। लगातार निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन


कछला घाट पर गंगा में बुधवार को गंगा का जलस्तर 163.10 मीटर के निशान पर था। जो 24 घंटों में बढ़कर गुरुवार को 163.50 के निशान पर पहुंच गया। हरिद्वार से बुधवार को 77904 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो अब बढ़कर 116592 क्यूसेक हो गया है। लगातार बिजनौर और नरौरा बैराज से भी पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जलस्तर में और वृद्धि की आशंका है। 
विज्ञापन


गंगा में जलस्तर बढ़ने से जिले में साधारण स्तर की बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बढ़ते जलस्तर को लेकर सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया है। निगरानी बढ़ा दी गई है। जलस्तर में उतार चढ़ाव के कारण कटान का खतरा लगातार बना हुआ है। सावन में गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बढ़ा हुआ जलस्तर खतरे का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना छोड़ा गया पानी
- 116592 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।
- 152551 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया।
- 63231 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा गया।
- 163.50 मीटर के निशान पर पहुंचा कछला गंगा का जलस्तर।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश और बादल फटने के कारण गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। अभी जिले में खतरे के कोई हालात नहीं है। आगामी समय में जलस्तर में और वृद्धि होने का अनुमान है। लगातार निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed