फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga's water level stabilized at 163.40 for 48 hours

48 घंटे से गंगा का जलस्तर 163.40 के निशान पर हुआ स्थिर

Sun, 17 Jul 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level stabilized at 163.40 for 48 hours
कासगंज। गंगा में पिछले 48 घंटे से जलस्तर स्थिर बना हुआ है, लेकिन लगातार दबाव बना रहने के कारण गंगा के पानी का फैलाव बढ़ता जा रहा है। बांधों पर पानी का दबाव निरंतर बढ़ने से बांधों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। शहवाजपुर बांध पर पानी का दबाव बढ़ने के कारण वहां निगरानी बढ़ाई गई है। कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए वहां पुलिस की टीम वहां कैंप कर रही है। वहीं शहवाजपुर से बहरोजपुर की ओर सड़क के किनारे पानी की दस्तक हो चुकी है।
विज्ञापन

गंगा में शनिवार के मुकाबले रविवार को बैराजों से डिस्चार्ज कम हुआ, लेकिन शनिवार को छोड़ा हुआ पानी अब जिले से पास हो रहा है। जिससे पानी का फैलाव बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह गंगा का जलस्तर शनिवार की तरह 163.40 मीटर के निशान पर स्थिर बना हुआ है। यदि बैराजों से डिस्चार्ज नहीं बढ़ा तो सेामवार को जलस्तर में आंशिक कमी हो सकती है। गंगा के पानी का दबाव लगातार बांधों पर बढ़ रहा है। शहवाजपुर बांध पर दबाव बढने के कारण रविवार सुबह घाट पर पुलिस का कैंप स्थापित कर दिया गया है। वहीं गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। यह तैनाती श्रद्धालुओं को रोकने के लिए की गई है। वहीं शहवाजपुर से बहरोजपुर की ओर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

यहां पानी की दस्तक सड़क किनारे तक हो गई है। गांव के महेंद्र कुमार और अरविंद ने बताया कि गंगा को जो स्थान खाली था व सूखा पड़ा था वह पानी से भर गया है। अब जलस्तर बढ़ने पर यह पानी सड़क तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई समस्या नहीं है। वहीं राजेश कुमार, अखिलेश ने कहा कि बाढ़ तो हर साल आती है। इस बार भी आएगी क्योंकि अभी बारिश का सीजन बाकी है। उन्होंने कहा कि पानी जब उतरेगा तो कटान शुरू हो जाता है। गंगा कटान किधर करेगी यह कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार बांधों की निगरानी कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अब जलस्तर में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed