फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga's water level increased by 35 cm in 24 hours

24 घंटे में 35 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

Fri, 15 Jul 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased by 35 cm in 24 hours
कासगंज कछला गंगाघाट पर गंगा का जलस्तर - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पिछले एक सप्ताह से लगातार गंगा में जलस्तर में वृद्धि हो रही है लेकिन पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में तेजी के साथ 35 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई है। गंगा का जलस्तर शुक्रवार सुबह 163.20 के निशान पर जा पहुंचा। हरिद्वार, बिजनौर एवं नरौरा बैराज से लगातार पानी का डिस्चार्ज जारी है। जिससे गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। वृद्धि के कारण तटवर्ती इलाके के किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। वहीं सिंचाई विभाग ने भी निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 162.85 के निशान पर था। 35 सेंटीमीटर की वृद्धि के बाद शुक्रवार सुबह जलस्तर 163.20 के निशान पर आ गया। उफनती गंगा का पानी गंगा पर बने बांधों के आसपास पहुंचने लगा है। नगरिया क्षेत्र के उढ़ेर बांध पर पानी की दस्तक पहुंच गई है। यदि जलस्तर में और वृद्धि हुई तो उढ़ेर बांध के पास के इलाकों में पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा। शहवाजपुर के पश्चिमी घाट की ओर भी पानी का दबाव ज्यादा बना हुआ है। यहां पहले से प्रशासन गंगास्नान प्रतिबंधित कर चुका है।
विज्ञापन

कादरगंज इलाके के मेहोला बांध व आसपास के इलाकों तक पानी की दस्तक पहुंचने से ग्रामीण चिंतित होने लगे हैं। मेहोला बांध पर सिंचाई विभाग द्वारा बांध की मरम्मत और परक्यूपाइन स्टड बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिससे गंगा का पानी बांध को काटकर ग्रामीण इलाकों में न पहुंच पाए। सिंचाई विभाग ने तटवर्ती इलाकों की निगरानी तेज की है वहीं जलस्तर की निगरानी भी की जा रही है। हालांकि जिले में अभी तक बाढ़ का कोई प्रभाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed