फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga

प्रदेश में गंगा किनारे पहला ग्रीन कोरीडोर की हो रही कवायद

Sat, 16 Jan 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
ganga
कासगंज में कछला गंगा घाट से बहती गंगा की धार। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पर्यावरण सुधार के लिए लगातार कवायद का सिलसिला जारी है। अब जिले में गंगा किनारे खादर की जमीनों पर पौधरोपण करके ग्रीन कोरीडोर बनाया जाएगा। यह ग्रीन कोरीडोर यूपी का पहला ग्रीन कोरीडोर बनेगा। इसके लिए जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद वन विभाग तैयारियों में जुटा है। कासगंज, सहावर और पटियाली तहसील क्षेत्र में कोरीडोर के लिए गंगा किनारे की खादर की जमीनों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि जिले में 1,11 लाख पौधे रोपकर चंदनपुर घटियारी में गंगावन स्थापित किया गया। इसके अलावा पिछले वर्ष दतलाना इलाके में 3.51 लाख पौधे रोपकर भागीरथ वन तैयार किया गया। इन दोनों ही वनों में लाखों की संख्या में लगाए पौधे फल फूल रहे हैं। इन दोनों वनों की स्थापना की सफलता ने ग्रीन कोरीडोर के प्रस्ताव को जन्म दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वन विभाग के अफसरों के साथ मंत्रणा की। इसके लिए कासगंज, सहावर और पटियाली तहसील क्षेत्रों में गंगा की खादर की जमीनों को चिह्नित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं। भूमि का चिह्नीकरण किया जा रहा है। कासगंज तहसील प्रशासन के द्वारा 800 हेक्टेयर भूमि इस प्रोजेक्ट के लिए चिह्नित की जा चुकी है। सहावर और पटियाली में अभी भूमि चिह्नित नहीं हो सकी है। ग्रीन कोरीडोर के प्रस्ताव पर वन विभाग डीपीआर तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 77 किलोमीटर लंबे इलाके से गंगा की धार गुजरती है। गंगा की खादर की जमीनें काफी हैं। जिन पर तमाम लोगों के अवैध कब्जे भी हैं। ये कब्जे भी प्रशासन हटवाकर भूमि वन विभाग के सुपुर्द करेगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वन विभाग के दावों को मानें तो यह यूपी का पहला ग्रीन कोरीडोर बनेगा जो पर्यावरण संरक्षण के लिए मिसाल साबित होगी।
वर्जन :
गंगा किनारे ग्रीन कोरीडोर बनाने की योजना है। इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इस कोरीडोर के लिए खादर की भूमि चिह्नित की जा रही है। चिह्नित भूमि पर पौधरोपण होगा। किसानों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। यूपी का यह पहला ग्रीन कोरीडोर बनेगा। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। - दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।

जिले में 77 किलोमीटर लंबी तक गंगा बहती है। ग्रीन कोरीडोर बनने से काफी समस्याएं भी हल होंगी। पर्यावरण के अतिरिक्त यह प्रोजेक्ट बाढ़ और कटान रोकने में मददगार साबित होगा। - अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
्र
आंकड़े की नजर से -
- 3 तहसीलों में किया जा रहा है भूमि का चिह्नीकरण
- 77 किलोमीटर लंबी है गंगा धारा बहती है जिले में
- 800 हेक्टेअर जमीन कासगंज तहसील में हो चुकी है चिह्नित
- 600 हेक्टेअर जमीन चिह्नित करने में जुटा है तहसील प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed