फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga Jal Water Supply Will Stop From Sikandra Water Works Today For Jal Nigam Work

परेशानी: आधे शहर में आज भी पानी का संकट, इन क्षेत्रों में ठप रही जलापूर्ति

Thu, 21 Oct 2021 11:15 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 Oct 2021 11:15 AM IST
सार

बुधवार सुबह 1200 एमएम व्यास की पाइप लाइन बदलने के लिए खोदाई शुरू की गई है। वहीं पानी की किल्लत लोहामंडी, गोकुलपुरा, बेसनबस्ती में मंगलवार रात से हो रही है।

विज्ञापन
Ganga Jal Water Supply Will Stop From Sikandra Water Works Today For Jal Nigam Work
आगरा: पाइप मरम्मत का कार्य करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े आधे शहर की जलापूर्ति गुरुवार को पूरे दिन ठप रहेगी। बुधवार सुबह से जलनिगम ने बोदला सिकंदरा रोड पर 1200 एमएम व्यास की पाइप लाइन का हिस्सा बदलने के लिए खोदाई शुरू कर दी। सुबह 10 बजे तक सप्लाई के बाद सिकंदरा वाटरवर्क्स बंद कर दिया गया। इससे आधे शहर में शाम को जलापूर्ति नहीं हुई। सबसे ज्यादा परेशानी लोहामंडी, बेसनबस्ती, राजामंडी, गोकुलपुरा, अशोक नगर क्षेत्र में हुई, जहां मंगलवार रात पानी की लाइन फट जाने के कारण क्षेत्र के लोग पानी का भंडारण नहीं कर पाए और उन्हें अब दो दिन का संकट और झेलना पड़ गया।

विज्ञापन


जलनिगम की विश्व बैंक इकाई के परियोजना प्रबंधक महेश कुमार गौतम ने बताया कि सिकंदरा बोदला रोड पर ईंट मंडी तिराहे के पास टीम ने सुबह से काम शुरू कर दिया है। यहां पाइप लाइन में लीकेज लगातार था, इसलिए जर्जर पाइप का 8 मीटर का हिस्सा बदल दिया जाएगा। एमएस पाइप के जरिए इंटरकनेक्शन किया जाएगा। इस काम में 36 घंटे का समय लगेगा। गुरुवार रात तक काम पूरा कर लिया जाएगा। पाइप लाइन का ज्यादातर काम बाहर ही कर लिया गया है। पाइप लाइन में भरे पानी के कारण डी-वाटरिंग में ज्यादा समय लगा।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में ठप रही जलापूर्ति
सिकंदरा, बोदला, जगदीशपुरा, प्रकाश नगर, शाहगंज, रामनगर, केदार नगर, आवास विकास कॉलोनी, जयपुर हाउस, गढ़ी भदौरिया, कैलाशपुरी, मदिया कटरा, लोहामंडी, रूई की मंडी, पुलिस लाइन, अर्जुन नगर क्षेत्र में शाम को पानी नहीं मिला, जबकि लोहामंडी जोनल पंपिंग स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों के लोगों को दूसरे दिन भी पानी के लिए सबमर्सिबल पंप की दौड़ लगानी पड़ी। यहां के लोग मंगलवार रात को पाइप टूटने के कारण पानी का भंडारण नहीं कर पाए। गुरुवार की दोपहर बाद से आधे शहर में पानी के लिए परेशानी और बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन: लो आ गई ठंड...आज से बदला ठाकुर श्रीबांकेबिहारी का खानपान, जानिए क्या होगा खास
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed