{"_id":"6a11223650f04eb38603f1b7","slug":"ganga-dussehra-2026-rare-auspicious-alignment-on-25-may-25-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा 2026: इस बार बन रहा विशेष संयोग, पांच बेलपत्र से करें ये उपाय; तो भी मिलेगा महा पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा 2026: इस बार बन रहा विशेष संयोग, पांच बेलपत्र से करें ये उपाय; तो भी मिलेगा महा पुण्य
Sat, 23 May 2026 09:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 23 May 2026 09:12 AM IST
सार
गंगा दशहरा इस वर्ष 25 मई को विशेष ज्योतिषीय संयोग के साथ मनाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु गंगा स्नान और दान-पुण्य की तैयारियों में जुटे हैं। मान्यता है कि इस दिन पवित्र स्नान से पापों का नाश होता है और बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है।
विज्ञापन
गंगा दशहरा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वर्ष गंगा दशहरा पर्व 25 मई को एक विशेष संयोग में मनाया जाएगा। शहर से देहात तक महिलाओं में खासा उत्साह है। वह मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने और दान-पुण्य की तैयारियों में जुटी हैं। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि 25 मई को सोमवार पड़ने से यह विशेष पुण्य फलदायी है। मान्यता है कि गंगा स्नान से 10 प्रकार के पापों का नाश होता है, इसलिए इसे दशहरा कहा जाता है। जो लोग गंगा स्नान नहीं कर सकते, वे घर पर गंगाजल और पांच बेलपत्र डालकर ‘हर हर गंगे’ जाप करते हुए स्नान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। सत्तू, मटका, हाथ का पंखा और मौसमी फलों की खूब खरीदारी हो रही है। सोमवार को सुबह 7:11 बजे से 8:53 बजे तक राहु काल रहेगा। इससे स्नान राहु काल से पहले या बाद में करना शुभ रहेगा।
सुख-समृद्धि की करेंगे कामना
कौशलपुर निवासी राधा ने बताया कि हर साल गंगा दशहरा का व्रत रखते हैं। इस बार भी सुबह घाट पर जाकर मां गंगा का पूजन और दीपदान करने की तैयारी है। पूजा के लिए सत्तू, आम और खरबूजा खरीद लिया है। मां गंगा से पूरे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

घर पर ही करेंगे पूजन
दयालबाग निवासी पूजा ने बताया कि गर्मी और भीड़ को देखते हुए इस बार मैंने घर पर ही गंगाजल डालकर स्नान करने का संकल्प लिया है। इसके बाद मां गंगा की आरती और घर में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। दोपहर में सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों को ठंडा पानी, शरबत और सत्तू का दान करेंगी।