फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga Dussehra 2025 You will not be able to take bath at Kailash Ghat

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर कैलाश घाट पर नहीं कर सकेंगे स्नान, यहां बनाए गए  स्नान कुंड

Thu, 05 Jun 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 09:51 AM IST
सार

कैलाश घाट पर गंगा दशहरा के स्नान पर निर्माण कार्य के कारण रोक लगाई गई है। यमुना में स्नान के लिए बल्केश्वर, हाथी घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई है। यहां कुंड भी बनाए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2025 You will not be able to take bath at Kailash Ghat
यमुना के घाटों पर की सफाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार को कैलाश घाट पर स्नान नहीं होंगे। निर्माणाधीन घाट पर नहाने पर प्रशासन ने रोक लगाई है। यमुना के हाथी घाट, बल्केश्वर, सीताराम व अन्य घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे।
विज्ञापन


गंगा दशहरा पर यमुना स्नान के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग कराई गई है। नगर निगम ने बुधवार को एत्माउद्दौला व्यू पॉइंट पर सफाई अभियान चलाया। आरती स्थल पर स्नान के लिए कुंड खोदे गए हैं। ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर भी स्नान होगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि कैलाश के निर्माणाधीन घाटों पर श्रद्धालु स्नान के लिए नहीं जाएंगे। दशहरा स्नान के मद्देनजर यमुना के किनारे रिवर पुलिस तैनात रहेगी। रुनकता स्थित रेणुका धाम, पोइया घाट और यमुना के अन्य घाटों पर गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बटेश्वर स्नान का विशेष महत्व
दशहरा पर बटेश्वर में यमुना स्नान का विशेष महत्व है। यहां भी घाटों पर काम कराया गया है। घाटों पर सफाई नहीं है। बुधवार को श्रद्धालुओं ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। यमुना की निर्मलता के लिए नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग की गई।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed