{"_id":"5ed4efee8ebc3e90a24a75ab","slug":"ganga-dusehra-bath-in-yamuna-vrindavan-vrindavan-news-agr4442374184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर यमुना घाट सूने, मंदिर रहे भक्तों से वीरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर यमुना घाट सूने, मंदिर रहे भक्तों से वीरान
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना में स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। मोक्षदायिनी गंगा के अवतरण दिवस पर धार्मिक नगरी में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। नगरवासियों ने घरों में ही रहकर मां गंगा का आह्वान किया। पुलिस की सख्ती के चलते यमुना के घाटों पर सन्नाटा दिखाई दिया।
पापनाशिनी गंगा महारानी के पृथ्वी पर आगमन के पर्व पर धार्मिक नगरी में इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण श्रद्धालुओं ने घर पर रहकर ही धार्मिक अनुष्ठान किए। मां गंगा का आह्वान कर ठाकुरजी को विविध प्रकार के भोग निवेदित किए। इस दिन श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाले यमुना के घाट लॉकडाउन के कारण पुलिस की सख्ती के चलते खाली दिखाई दिए।
हालांकि कुछ लोगों ने सूर्योदय के साथ ही यमुना स्नान कर नगर की पंचकोसी परिक्रमा भी दी। लेकिन पट बंद होने से भक्तजन अपने आराध्य के दर्शनों से वंचित रहे। पुलिस प्रशासन ने यमुना किनारे पुलिस बल का अच्छा खासा बंदोबस्त किया गया था। इसके चलते लोग घाटों से ही दूर रहे। इस बार लॉकडाउन होने से पतंगबाजों का उत्साह धीमा दिखाई दिया। आसमान में इक्का दुक्का पतंग ही लहराती नजर आईं।