फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang rape victim student given important clues to police of accused 

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: हाथ पर लिखा नाम कराएगा आरोपी की पहचान, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 07 Mar 2022 08:43 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 07 Mar 2022 08:43 AM IST
सार

एत्मादपुर में ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने बीकॉम की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस को पीड़ित छात्रा ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए अहम सुराग दिए हैं। छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी के हाथ पर नाम लिखा हुआ था।

विज्ञापन
Gang rape victim student given important clues to police of accused 
rape - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एत्माद्दौला क्षेत्र के एक कालेज की बीकॉम की छात्रा से ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा रविवार दोपहर को रामबाग से ऑटो में टूंडला जाने के लिए बैठी थी। एत्मादपुर क्षेत्र में बुढ़िया के ताल पर ऑटो चालक ने अपने दो साथियों को भी बैठा लिया। इसके बाद पुरानी सड़क के पास झाड़ियों में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा शाम को परिजनों के साथ थाना टूंडला पहुंची। मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

किसी ने नहीं सुनी चीख 

पीड़िता ने बताया कि वह एक बजे रामबाग चौराहे पर आई थी। उसे अकेला ऑटो मिला था। इसलिए वह उसमें बैठ गई। चालक रास्ते में मोबाइल पर बात कर रहा था। जब वो बुढ़िया के ताल पर लेकर पहुंचा तो दो युवक बंद सर्विस रोड पर मिल गए, जिससे आशंका है कि चालक ने उन्हें पहले ही फोन करके बुला लिया था। इसके बाद उसे ले जाकर खेत के पास ऑटो रोक लिया था। वह कुछ कर पाती उससे पहले ही वो उसे सौ मीटर अंदर खेत में खींचकर ले गए थे। वह चीख पुकार मचाने लगी। मगर, कोई नहीं आया।

विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की दी धमकी 

पीड़िता ने बताया कि वह आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाने भी लगी, लेकिन वो नहीं माने। युवकों ने उसके पास रखा मोबाइल और रुपये भी छीन लिए। दुष्कर्म के बाद में धमकी दी कि अगर वह पुलिस से शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। चालक अकेला उसे ऑटो से लेकर टूंडला तक आया। इस दौरान उसका मोबाइल भी देकर चला गया। तब वो किसी तरह घर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ

एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने छात्रा की शिकायत पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं कई संदिग्ध युवकों को भी पकड़ा। ऑटो चालकों से भी पूछताछ की गई। एसपी पश्चिमी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

दहशत में छात्रा

घटना के बाद छात्रा दहशत में है। परिवार के लोग उसे किसी तरह संभाल रहे हैं। उससे पुलिस ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता इस दौरान भी रोने लगी।

एक आरोपी के हाथ पर लिखा है भूरा यादव

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि तीन आरोपियों को वह सामने आने पर पहचान सकती है। इनमें से एक के हाथ पर भूरा यादव लिखा हुआ था। दुष्कर्म के बाद उन्होंने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। वह उसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed