फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang rape in Taj city History sheeter and his accomplice arrested used to earn lakhs of rupees by trapping peo

ताज नगरी में सामूहिक दुष्कर्म: हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी गिरफ्तार, लोगों को फंसाकर कमाते थे लाखों रुपये

Wed, 26 Oct 2022 08:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Oct 2022 08:43 PM IST
सार

मथुरा की रहने वाली युवती ने 27 सितंबर को थाना लोहामंडी में शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया कि सिरकी मंडी निवासी ओमी उर्फ ओमप्रकाश ने गिरोह बनवा रखा है। वह गिरोह का सरगना है। गिरोह लोगों को फंसा कर नाबालिग से दुष्कर्म के फर्जी आरोप लगाकर मुकदमे लिखाता है। 

विज्ञापन
Gang rape in Taj city History sheeter and his accomplice arrested used to earn lakhs of rupees by trapping peo
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताज नगरी आगरा में लोहा मंडी थाना के हिस्ट्रीशीटर ओमी उर्फ ओमप्रकाश ने दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे दिखाने वाला गिरोह बना रखा था। लोगों को फंसाने के बाद रुपयों की वसूली करता था। एक युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लग गई। मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक साथी को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


मथुरा की रहने वाली युवती ने 27 सितंबर को थाना लोहामंडी में शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया कि सिरकी मंडी निवासी ओमी उर्फ ओमप्रकाश ने गिरोह बनवा रखा है। वह गिरोह का सरगना है। गिरोह लोगों को फंसा कर नाबालिग से दुष्कर्म के फर्जी आरोप लगाकर मुकदमे लिखाता है। इन मुकदमों से ही लाखो रुपए कमाता है। 28 अगस्त की रात को ओमी, उसकी बहन बीना, बीना का लडका रवि और ओमी का जीजा शेरिया उर्फ सुनील उसको घर से गाड़ी में उठा लाये थे। उसको बंधक बनाकर उसके साथ ओमी ने दुष्कर्म किया। दूसरे दिन शेरिया के पुत्र संजू ने भी दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन

 

इस सम्बन्ध में थाना लोहामण्डी पर सामूहिक दुष्कर्म और आपराधिक साजिश की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई। पूर्व में पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मंगलवार को आरोपी ओमी उर्फ ओमप्रकाश व रामवीर को गिरफ्तार कर लिया गया। उपरोक्त मुकदमे में बयानों के आधार पर मारपीट और धमकी की धारा की वृद्धि की गई है। आरोपी सुनील उर्फ शेरिया नुनिहाई का रहने वाला है। वह ओमी का रिश्तेदार है। ओमी थाना लोहामंडी का हिस्ट्रीशीटर है। उसने पूर्व में दुष्कर्म के कई मुकदमे लिखवाए थे। कुछ लोगों को इसमें जेल भी जाना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed