फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang rape accused arrested in encounter, shot in leg

Agra News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gang rape accused arrested in encounter, shot in leg
कासगंज। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद होकर वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसके बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। सामूहिक दुष्कर्म मामले में नामजद दूसरे आरोपी की भी पुलिस तलाश कर रही है। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र में पांच अक्तूबर की रात नाबालिग को अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए तीन लोगों ने उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपियों ने ब्लैकमेल कर किशोरी को घर से बुलाकर उसे गांव के बाहर बनी बुर्जी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए थे। इस मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की। इसमें मां की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में थी। इसबीच सोमवार की रात सहावर थाने की पुलिस व एसओजी को चेकिंग के दौरान म्यांसुर रोड पर संदिग्ध युवक नजर आया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन युवक रुकने की बजाय भागने लगा, इस दौरान पुलिस ने उसका पीछा कर लिया। पुलिस की मानें तो आरोपी युवक ने भागते समय पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो, गोली आरोपी युवक के दाहिने पैर में जा लगी। इस दौरान आरोपी युवक घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने जब घायल आरोपी को पास से जाकर देखा तो उसकी शिनाख्त के फरार चल दुष्कर्म के आरोपी अवनीश पुत्र विजेंद्र निवासी सुन्नगढ़ी के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी पर सामूहिक दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति अधिनियम, आईटी एक्ट में मामला दर्ज है। एसओजी के प्रभारी अनूप भारतीय, सहावर थाना प्रभारी प्रेमपाल, सर्विलांस टीम के प्रभारी प्रवेश राना ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की और उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना पर एएसपी जितेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed