फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gang involved in stealing bags full of jewelry and money from wedding ceremonies become active in Agra

UP: शादी समारोह में सूट-बूट पहनकर आते हैं... जेवरात-रुपयों से भरा बैग उड़ा ले जाते हैं; पुलिस की उड़ाई नींद

Wed, 22 Nov 2023 12:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 12:52 PM IST
सार

आगरा में शादी समारोह में सूट-बूट पहनकर आते हैं और जेवरात-रुपयों से भरा बैग उड़ाकर चोर फुर्र हो जाते हैं। सहालग आते ही इन सूटबूटधारियों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। 

विज्ञापन
gang involved in stealing bags full of jewelry and money from wedding ceremonies become active in Agra
शादी समारोह (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सहालग शुरू होते ही शादी समारोह से जेवरात और रुपयों से भरे बैग उड़ाने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। पूर्व में मध्य प्रदेश का सांसी गैंग वारदात को अंजाम दे चुका है। गैंग के सदस्य सूट बूट पहन कर आते हैं। गैंग में बच्चे भी शामिल होने की वजह से घराती और बराती शक नहीं करते हैं। वह मौका मिलते ही बैग पार कर ले जाते हैं।

विज्ञापन


ताजगंज थाना क्षेत्र के फतेहाबाद मार्ग पर बड़ी संख्या में मैरिज होम हैं। इनमें दूल्हा-दुल्हन के पर्स और बैग चोरी होने की कई वारदात हो चुकी हैं। इसके अलावा जगदीशपुरा, लोहामंडी, ट्रांस यमुना, हरी पर्वत आदि इलाकों में वारदात हो चुकी हैं। मैरिज होम ही नहीं होटल तक से बैग चोरी हो चुके हैं। सोमवार को लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में शादी समारोह से दुल्हन का बैग चोरी किया गया था। सीसीटीवी कैमरे में भी कर कैद हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। वारदात ने एक बार फिर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पति है नंपुसक... जेठ और ससुर जबरन नोचते हैं शरीर; पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ी पीड़िता; पुलिस भी रह गई सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले ताजगंज क्षेत्र में चोर गैंग का सदस्य पकड़ा गया था। वह मध्यप्रदेश के राजगढ़ में गुरुखेड़ी का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि गुरखेड़ी और आसपास के कई गांवों में सांसी जनजाति के लोग रहते हैं। इनमें से कुछ लोगों ने गैंग बना रखा है, जोकि शादी समारोहों से बैग चोरी करते हैं।

हर वर्ष शादियों के सीजन में आगरा या आसपास के जिलों में आकर ठहरते हैं। छह से आठ वर्ष का बच्चा साथ में लाते हैं। उसको नए कपड़े पहनाकर ये शातिर मैरिज होम में घुसा देते हैं। एक साथी उसके साथ रहता है। अच्छे कपड़े पहने होने की वजह से कोई उस पर शक नहीं करता है। गैंग के बाकी सदस्य मैरिज होम के बाहर ही खड़े रहते हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP: सिपाही पति करता है क्रूरता, दास्तां बताते हुए भरे कलेक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोई महिला; कांप गए सुनने वाले

बच्चा दूल्हा-दुल्हन के परिवार के ऐसे सदस्य के पास खड़ा होता है, जिनके पास लिफाफे से संबंधित बैग या पर्स रखा होता है। वह मौका मिलने के इंतजार में खड़े रहते हैं। बैग इधर-उधर रखने पर ही पलभर में पार कर ले जाते हैं। बैग आते ही सभी फरार हो जाते हैं।

वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने भी पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से बताया कि शादी समारोह में चोरी की घटनाओं गैंग लगातार अंजाम दे रहे हैं। इस दौरान सड़कों पर जाम भी रहता है। अगर पुलिस की गश्त बढ़ जाए तो गैंग सक्रिय नहीं होंगे।

यह भी पढ़ेंः- Agra: हाईवे पर युवाओं की स्टंटबाजी, सनरूफ खोलकर कार की छत पर बने 'डिस्को डांसर'; पुलिस भी न रोक सकी

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि गैंग को पकड़ने के लिए विशेष रूप से पुलिस टीम को लगाया गया है। मैरिज होम और होटल संचालकों से भी बैठक कर वार्ता की जाएगी। सुरक्षा इंतजाम करने के लिए कहा जाएगा।

ये हो चुकी हैं वारदात

  • सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में नवंबर 2021 में एटा निवासी विनोद कुमार के बेटे की शादी थी। उनके पास 20 लाख रुपये के आभूषणों से भरा था। वह उन्होंने रिसेप्शन पर रख दिया। रखने के दो मिनट बाद ही बैग चोरी हो गया था।
  • सदर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में 2022 में एक न्यायिक अधिकारी की मां का गहनों से भरा बैग चोरी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed