{"_id":"6764f12eadee43121904954c","slug":"gang-from-lucknow-had-come-to-agra-to-commit-theft-four-arrested-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होटल में लिया कमरा, चोरी की हो रही थी प्लानिंग...लखनऊ के इस गैंग के चार सदस्य पुलिस ने दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होटल में लिया कमरा, चोरी की हो रही थी प्लानिंग...लखनऊ के इस गैंग के चार सदस्य पुलिस ने दबोचे
Fri, 20 Dec 2024 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Dec 2024 09:53 AM IST
सार
लखनऊ का चोर गैंग आगरा में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आया। यहां इन लोगों ने होटल में कमरा लिया। चोरी की प्लानिंग की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखनऊ का गिरोह आगरा में चोरी की वारदात करने वाला था। पाॅश काॅलोनियों की रेकी भी कर ली थी। मगर, पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरोह होटल में कमरा लेकर रुकता था। रेकी में मकानों की फोटो खींचकर गूगल मैप पर फ्लैगिंग कर लेता था। रात में चोरी करता था।
सरगना गाैतम शुक्ला पर लखनऊ के थानों में चोरी सहित अन्य के 45 केस दर्ज हैं। उसने जेल में रहकर गिरोह बनाया था। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि कमला नगर क्षेत्र में एसओ कमला नगर, एसओजी और सर्विलांस की टीम लगी थी।
बुधवार रात को वाटरवर्क्स चौराहे के पास एक अर्टिगा कार को रोका गया। उसमें चार लोग थे। तलाशी में तमंचा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम लखनऊ निवासी गाैतम शुक्ला, बक्सर (बिहार) निवासी जय प्रकाश, इटावा निवासी मोहित कुमार और महाराष्ट्र निवासी गुरुदेव राजपूत उर्फ विवेक राजपूत बताया। औजार, राॅड, कार बरामद की हैं।