फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganesh visarjan and Bara Wafat traffic diversion in agra up news

ध्यान दें: इन रूट पर दो दिन नहीं गुजर सकेंगे वाहन, गणेश प्रतिमा विसर्जन और बारावफात को लेकर रहेगा डायवर्जन

Thu, 04 Sep 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 09:24 AM IST
सार

गणेश प्रतिमा विसर्जन और बारावफात को देखते हुए 5-6 सितंबर को आगरा शहर में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। यमुना किनारा मार्ग सहित कई रूटों पर भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

विज्ञापन
ganesh visarjan and Bara Wafat traffic diversion in agra up news
आगरा रूट डायवर्जन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गणेश प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए यमुना किनारा मार्ग पर 5 और 6 सितंबर को सुबह 6 बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। वाटर वर्क्स से वाहनों को यमुना किनारा मार्ग की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह आगरा फोर्ट की तरफ से कोई भी वाहन नहीं चलेगा। वाहनों को एमजी रोड और सुल्तानगंज पुलिया से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


कैलाश घाट और बल्केश्वर घाट पर भी प्रतिमा विसर्जन के दाैरान पुलिस फोर्स लगाई गई है। विसर्जन जुलूसों के दाैरान वाहनों को रोका जाएगा। वहीं बारावफात के लिए भी उचित इंतजाम किए गए हैं। 5 सितंबर को रात 11 बजे तक नो एंट्री नहीं खुलेगी।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शहरभर में सैकड़ों स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं रखी जाती हैं। इस बार 5 और 6 सितंबर को विसर्जन होंगे। इसके लिए अगल-अलग घाट पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। विसर्जन के लिए कैलाश, बल्केश्वर और हाथी घाट पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इनमें यमुना किनारा के हाथी घाट पर सबसे अधिक प्रतिमा विसर्जित की जाती हैं। इसको देखते हुए घाटों और मार्ग पर पुलिस को लगाया गया है। एक तरफ सुरक्षा की जिम्मेदारी थाना पुलिस पर होगी, वहीं यातायात पुलिस वाहनों को निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

 गणेश प्रतिमा विसर्जन के दाैरान व्यवस्थाएं
- वाटर वर्क्स से यमुना किनारा मार्ग होकर श्मशान घाट तिराहे तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

- यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन जिनको फतेहाबाद रोड ताजमहल, ग्वालियर जाना है, वो इनर रिंग रोड होकर फतेहाबाद रोड से मॉल रोड से जाएंगे।
- आंबेडकर पुल पर एत्माद्दौला की तरफ से कोई व्यावसायिक वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आएगा।

- सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता कार्यालय, बेलनगंज तिराहा से यमुना किनारा हाथीघाट की ओर सभी व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- बिजलीघर चौराहा से रोडवेज, टूरिस्ट बस और अन्य व्यावसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथीघाट की तरफ नहीं जाएंगे।

- विक्टोरिया पार्क तिराहा से कोई भी बड़ा वाहन बस/ट्रैक्टर/डीसीएम यमुना किनारा, हाथी घाट की तरफ नहीं आ सकेगा।
- हाथीघाट पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाया जाएगा। यहां से आगे प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। शेष वाहनों को श्मशान घाट तिराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- स्ट्रैची ब्रिज पर एत्माद्दौला की तरफ से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

- यमुना किनारा मार्ग से डायवर्ट किए गए सवारी वाहन एमजी रोड होकर निकलेंगे।
- थाना प्रभारी छत्ता, सिकंदरा, कमलानगर अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले घाटों और उनके आसपास पर्याप्त पुलिस बल लगाकर यातायात व्यवस्था करेंगे।

- गणेश प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक वाहनों को पूर्व से निर्गत किए गए नो एंट्री पास/अनुमति पत्र निरस्त कर दिए गए हैं।
वारावफात पर आंतरिक डायवर्जन
- मारुति एस्टेट से बोदला की तरफ भारी वाहन नहीं चलेंगे। अवधपुरी तिराहा, बोदला, बिचपुरी रोड, सिकंदरा से बोदला चौराहे की तरफ भारी वाहन नहीं आएंगे।

- लोहामंडी चौराहे से बोदला की ओर भारी वाहन नहीं आएंगे। मारुति एस्टेट, बालाजी पुरम से 100 फुटा रोड, अवधपुरी तिराहे से बोदला और बिचपुरी की तरफ जा सकेंगे।
- मदिया कटरा/सेंट जोंस, कोठी मीना बाजार (एसीपी लोहामण्डी गोल चक्कर) से किसी भी प्रकार का वाहन लोहामंडी चौराहा की तरफ नहीं आएगा।

 

बाहरी डायवर्जन
मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन एनएच-19 से फिरोजाबाद की तरफ चलते रहेंगे। फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाला यातायात एनएच-19 से यथावत चलता रहेगा।

- फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- अलीगढ़/हाथरस/जलेसर (एटा) की तरफ से आने वाले वाहन टेढ़ी बगिया से रामबाग, एनएच-19 होकर जाएंगे।

- ग्वालियर/जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से एनएच-19 होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहर में न आकर इनर रिंग रोड से जाएंगे।

- शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा से इनर रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने निकलकर जाएंगे।
- फतेहपुर सीकरी की ओर से नगर क्षेत्र में आने वाले वाहन पथौली नहर से रोहता चौराहा होकर जाएंगे।

- पथौली नहर से वायु विहार तिराहा होकर आगरा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- अमरपुरा चौराहा से कोई कोई भी भारी वाहन बोदला की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

- एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एंट्री पाॅइंटों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
- रोहता नहर, मलपुरा नहर, अमरपुरा व एनएच-19 पर (रामबाग चौराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खंदारी चौराहा, आरबीएस चौराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा (तिराहा), बोदला चौराहा, एत्माद्दौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी और महानगर के अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed