फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganesh Chaturthi 2021: Ganesh Statue In Home And Puja With Zodiac Signs Of Color Compatible

कष्ट हरेंगे गणपति: राशि के अनुकूल रंग की प्रतिमा करें स्थापित, आज विराजेंगे बप्पा, घरों में बरसेगी कृपा

Fri, 10 Sep 2021 12:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Sep 2021 12:38 AM IST
सार

घरों में विराजमान होने वाले गणपति के विसर्जन के लिए लोगों ने गमलों की खरीददारी भी खूब की। शहर के सभी बाजारों में देर रात तक रौनक रही।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021: Ganesh Statue In Home And Puja With Zodiac Signs Of Color Compatible
गणेश चतुर्थी - फोटो : Pixabay

विस्तार

धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश अपने भक्तों की हर बाधा, संकट, रोग-दोष एवं दरिद्रता को दूर करते हैं। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर के अनुसार जो रंग आपकी राशि के अनुकूल है, अगर आप उसी रंग की प्रतिमा को स्थापित कर संकल्प लेते हैं, तो आस्था अधिक फलीभूत होगी। मेष राशि वाले लाल रंग, वृषभ राशि वाले सफेद रंग, मिथुन राशि वाले हल्के हरे रंग, कर्क राशि वाले सफेद रंग, सिंह राशि वाले केसरिया रंग, कन्या राशि वाले गहरे हरे रंग, तुला राशि वाले हल्के नीले रंग, वृश्चिक राशि वाले गहरे लाल रंग, धनु राशि वाले पीले रंग, मकर राशि वाले नीले रंग, कुंभ राशि वाले गहरे नीले रंग, मीन राशि वाले पीले रंग की गणेश प्रतिमा स्थापित कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

घरों में चलीं तैयारियां
गणपति बप्पा मोरया के जयघोषों के साथ शुक्रवार सुबह से ताजनगरी के घरों व पंडालों में विघ्नहर्ता गणपति बप्पा विराजेंगे। पूजा से घरों में भगवान गणेश की कृपा बरसेगी। गणेश चतुर्थी पर शहर की तमाम कॉलोनियों और मंदिरों में प्रथम पूज्य के लिए छोटे पंडाल तैयार किए गए है। कोरोनाकाल के दौरान करीब डेढ़ साल बाद गणपति के सार्वजनिक उत्सव का माहौल है। बृहस्पतिवार को फूल बंगला, पोशाक सेवा और छप्पन भोग आदि की तैयारियां होती रही। इस दौरान बाजारों में भी काफी भीड़ रही। 
विज्ञापन

शहर में बड़े पंडालों में 12 फुट से लेकर 18 फुट तक विराजमान होने वाले भगवान गणेश की तुलना में इस बार तीन फुट से लेकर पांच फुट के स्वरूपों की बिक्री सबसे ज्यादा हुई। घरों में विराजमान होने वाले गणपति के विसर्जन के लिए लोगों ने गमलों की खरीददारी भी खूब की। शहर के सभी बाजारों में देर रात तक रौनक रही। लोगों ने गणपति के शृंगार का सामान व उनके भोग के लिए सामग्री खरीदी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में ही होंगे प्रथम पूज्य विराजमान
इस बार घर में गणपति बप्पा को विराजमान करेंगे। विसर्जन के लिए नया गमला लाया जाएगा। गमले में ही पूरे रीति रिवाज के साथ भगवान गणेश का विसर्जन किया जाएगा। - तृप्ती मदान, जेआर रॉयल, पश्चिमपुरी

घर में मनाएंगे गणेश चतुर्थी 
इको फ्रेंडली भगवान गणेश की मूर्तियां घर में सभी को काफी पसंद आई। घर के मंदिर में पुष्पों लताओं के बीच उन्हें विराजमान करेंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी घर में गणेश चतुर्थी मनाएंगे।  - सोनिका कालरा, पुष्पांजलि गार्डेनिया

फूल कारोबारियों के चेहरे खिले 
फूलों का कारोबार करने वालों के चेहरे पर कुछ ही दिनों में दूसरी बार खुशी दिखाई दे रही है। जन्माष्टमी पर फूल कारोबारियों का अच्छा व्यापार हुआ। इस बार भगवान गणेश ने उनके चेहरे पर फिर से मुस्कान बिखेर दी है। बल्केश्वर कॉलोनी में फूल की दुकान चलाने वाले अनिल का कहना है कि फूलों की अच्छी बुकिंग मिली है।

आगरा: इन रास्तों पर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, आंबेडकर पुल चौक से हाथी घाट मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed