फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gandhi Nagar chance to receive the Lord Rama

गांधी नगर को भगवान राम की अगवानी का मौका

Wed, 17 Jun 2015 02:13 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 17 Jun 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Nagar chance to receive the Lord Rama
आगरा। उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामबरात के तहत इस बार जनकपुरी गांधी नगर में सजाई जाएगी। सोमवार को श्रीरामलीला कमेटी ने कालोनी को भगवान श्रीराम की अगवानी का तीसरी बार मौका दिया है। इससे क्षेत्र के लोग बेहद खुश हैं। चयन समिति के सदस्य अतुल बंसल की मानें तो जनकपुरी महोत्सव के लिए नेहरू नगर, पश्चिम पुरी, बल्केश्वर कालोनी और गांधी नगर कमेटी की ओर से आवेदन किए थे।
विज्ञापन

चयन समिति में शामिल विधायक जगन प्रसाद गर्ग, रामलीला कमेटी के महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल, जगदीश बागला, अजय शुक्ला, टीन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल को 15 जून तक सभी क्षेत्रों का दौरा कर जनकपुरी आयोजन स्थल की घोषणा करनी थी। अन्य कालोनियों पर विचार विमर्श के बाद मामला नेहरू नगर और गांधी नगर के बीच फंस गया।
विज्ञापन

बताया गया कि नेहरू नगर में तालाब के पास की जमीन पर प्रशासन की ओर से कुछ अड़ंगा है। छोटे पार्क में इतने पेड़ पौधे हैं कि वहां जनक महल बनाना आसान नहीं था। इसके चलते गांधी नगर को एक बार फिर मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने निर्णय लिया है कि यदि गांधी नगर जनकपुरी आयोजन समिति उचित समझे तो नेहरू नगर को भी सहभागी बना सकती है। पूर्व डिप्टी मेयर और पिछली बार के आयोजन अध्यक्ष रहे प्रमोद गुप्ता का कहना है कि जनकपुरी आयोजन की जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र में करीब 250 मकान हैं और लगभग 2,500 से 3,000 मतदाता हैं। राम की सेवा के लिए लोगों में उत्साह है। मंगलवार को मिष्ठान वितरण कार्यक्रम भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed