फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gandhi ji, Gandhi Jyanti

गांधी जयंती पर ग्रामीण अंचल में भी रही कार्यक्रमों की धूम

Wed, 02 Oct 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Gandhi ji, Gandhi Jyanti
भोगांव में गांधी जयंती पर एसएन महाविद्यालय में सफाई करते छात्र-छात्राएं - फोटो : MAINPURI
भोगांव/बेवर/किशनी/करहल/बिछवां/ कुरावली/औंछा/अजीतगंज। ग्रामीण अंचल में भी बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कई जगह स्वच्छता संदेशों को लेकर रैलियां भी निकाली गईं।
कस्बा भोगांव में गांधी जयंती पर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी पीसी आर्य, क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ प्रयांक जैन, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह, शहीद स्मारक डॉ. मनोज दीक्षित, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन खरग सिह ने ध्वजा रोहण किया।
विज्ञापन

नेशनल महाविद्यालय में सचिव नकुल सक्सेना, अध्यक्ष डोंडा राजेन्द्र मिश्रा, प्राचार्य आशारानी वर्मा, नेशनल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जोगेन्द्र सिंह, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गार्गी दीक्षित, मां सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य अवधेश अवस्थी, जेएस मेमोरियल स्कूल में सचिव उमेश यादव, आरएस एजूकेशनल में निदेशक आशीष कुमार, प्रेम प्रयाग महाविद्यालय में सचिव मृदुल यादव ने ध्वजा रोहण किया। ग्राम परतापुर में पॉलिथीन के विरोध में शव यात्रा निकाली गयी। विनोदपुर स्थित एसएन महाविद्यालय व एसएन इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता के संदेश के साथ मनाया गई गांधी जयंती
बेवर। गांधी जयंती पर प्राथमिक विद्यालय चनेपुर छबीलेपुर पर प्रधानाध्यापिका मयंका शर्मा, किरण बाला, दीपक सगर, नितिन कुमार और शिवकुमार ने छात्रों का विभिन्न गतिविधियों में
मार्गदर्शन किया। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य कॉलेजों में भी स्वच्छता पर गोष्ष्ठियां व प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
औंछा के स्कूलों में भी आयोजित हुए कार्यक्रम
औंछा। कस्बा में एसपीएस पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष महेश बाबू, सुंदर सिंह बघेल, राजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त राममनोहर लोहऴिया इंटर कॉलेज अचलपुर, आदर्श किसान इंटर कॉलेज नगला नया, जेएस इंटर कॉलेज, प्राथमिक, कन्या प्राथमिक विद्यालय नगला हार, रघुवीर सिंह यादव इंटर कॉलेज नगला हार में भी बच्चों ने गांधी और शास्त्री की जयंती पर कार्यकम प्रस्तुत किए।
किशनी में रही कार्यक्रमों की धूम
किशनी। तहसील पर एसडीएम प्रेमप्रकाश, ब्लॉक पर बीडीओ गनेश प्रसाद, नगर पंचायत पर
चेयरमैन अनिल मिश्रा ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। राइजिंग सन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सतेंद्र तोमर, नेहरु स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संजय सिंह ने, नारायण विद्याश्रम पर बलराम श्रीवास्तव, राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में निदेशक उमाशंकर यादव, देहली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन रमेश गुप्ता, बीआरसी पर एबीएसए सर्वेश यादव, थाने पर इस्पेक्टर पीआर शर्मा ने ध्वजारोहण कर गांधी व शास्त्री को याद किया।
एनके कॉलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिता
अजीतगंज। एनके कॉलेज में सचिव अजय कुमार यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर
शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भोजपुरा स्थित रजनीश कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुक्तक सम्राट लाखन सिंह भदौरिया ने गांधीजी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
घिरोर में याद किए गए राष्ट्रपिता
घिरोर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान स्कूलों व कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयेाजन हुआ। प्राथमिक स्वास्थय केंद्र घिरोर चंद्रपाल सिंह तोमर ने अपने साथियों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बिछवां के विद्यालयों में हुए देश भक्ति के कार्यक्रम
बिछवां। क्षेत्र के जैली जिरौली स्थित आरएस ग्लोबल एकेडमी में राजन चौहान ने, शहीद आरएनएस एजुकेशन एकेडमी में कौशलेंद्र चौहान ने, गोशालपुर स्थित एनएस चौहन
इंटर कालेज में अतुल चौहान ने, सीपीएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य संजय सिंह व प्रबंधक संध्या सिंह राजावत ने, श्रीराम इंटर कॉलेज जसवंतपुर में इंजीनियर धनंजय कुमार सिंह व अखंड प्रताप सिंह ने गांधी जयंती पर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

कुरावली में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कुरावली। गांधी जयंती पर बुधवार को नगरपंचायत कार्यालय में चेयरमेन संगीता वर्मा, ईओ डॉ. कल्पना वाजपेई ने, कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर शिव कुमार चौहान ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। मलिखान सिंह इंटर कॉलेज, लल्लू सिंह इंटर कॉलेज, देवनागरी इंटर कॉलेज, आस्था एलीट पब्लिक स्कूल, स्वराजदेवी मैमोरियल स्कूल, द मिडास एजूकेशनल एकेडमी, बीएसएकेडमी, सोनू पब्लिक स्कूल में भी गांधी और शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed