फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gandhi Dham Express came eight hours late

Agra News: गांधी धाम एक्सप्रेस आई आठ घंटा लेट

Tue, 10 Jan 2023 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Dham Express came eight hours late
कासगंज में रेलवे स्टेशन पर ठंड में ट्रेन की प्रतिक्षा में बैठे यात्री । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोहरे के कारण मंगलवार को भी ट्रेन व रोडवेज बसों के संचालन पर असर रहा। गांधी धाम एक्सप्रेस लगभग आठ घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची। 9 ट्रेनों के संचालन पर कोहरे की वजह से असर रहा। वहीं रात में चलने वाली पांच बसें भी कोहरे के चलते निरस्त कर दी गई । जबकि सुबह के समय चलने वाली बसें एक घंटा तक विलंब से रवाना हुई।
विज्ञापन

कानपुर की ओर से आने वाली गांधी धाम एक्सप्रेस सुबह 6.15 बजे के स्थान पर दोपहर 2 बजे जंक्शन पर आई। मथुरा की ओर से आने वाली लखनऊ एक्सप्रेस 2 घंटा 13 मिनट देर से आई। यह ट्रेन रात 3.47 बजे के स्थान सुबह 6 बजे जंक्शन पहुंची। कामाख्या कवि गुरु एक्सप्रेस 1 घंटा 52 मिनट लेट हो गई। यह ट्रेन सुबह 5.45 बजे के स्थान पर 7.37 बजे जंक्शन पहुंची। मथुरा कासगंज एक्सप्रेस सुबह 8.40 बजे के स्थान पर 9.26 बजे, भरतपुर कासगंज पैसेंजर ट्रेन सुबह 11 बजे के स्थान पर 11.44 बजे पहुंची। बरेली मथुरा एक्सप्रेस सुबह 9.05 बजे के स्थान पर 10.0 बजे, बरेली कासगंज एक्सप्रेस सुबह 11 बजे के स्थान पर 12.05 बजे, काशीपुर - कासगंज पैसेंजर दोपहर 12.45 बजे के स्थान पर 1.32 बजे, आगरा फोर्ट दोपहर 2.20 बजे के स्थान पर 3.07 बजे जंक्शन पर आई, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

कोहरे की अधिकता को देखते हुए रोडवेज ने अपनी दिल्ली की ओर जाने वाली 5 बसों का संचालन रोक दिया। संचालन प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि कोहरे एवं ठंड का असर बसों के संचालन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed