फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gandgi

अग्रवाल मोहल्ले में जगह-जगह है जलभराव

Sat, 23 Nov 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
gandgi
23एमएनपी-04-शहर के वार्ड नंबर चार मोहल्ला अग्रवाल में जलभराव - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले का मोहल्ला अग्रवाल नगर पालिका में शामिल होने के 31 साल बाद भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। आज भी मोहल्ले के लोग जलभराव और गंदगी से जूझ रहे हैं। यहां की कई गलियों का निर्माण तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ला अग्रवाल को सन 1988 में नगर पालिका में शामिल किया गया था। पिछले 31 साल में नगर पालिका यहां का विकास नहीं करा पाई है। मोहल्ले में कई प्रकार की समस्याए हैं। वार्ड के 11 स्थानों पर जलभराव की स्थिति है। कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

सभासद तेज प्रताप कई बार नगर पालिका प्रशासन को इस संबंध में शिकायती पत्र दे चुके हैं, इसके बाद भी हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। वार्ड के कई मोहल्लों में आज भी कच्ची गलियां हैं। गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का भी डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख रूप से ये इलाके हैं शामिल
-मोहल्ला अग्रवाल
-न्यू अग्रवाल
-पुलंदर वाली बगिया का इलाका
-करहल गेट पुलिस चौकी से करहल चौराहा तक
-वाटर बॉक्स
कई जगह है जलभराव
वार्ड में कई जगह जलभराव है, जिससे यहां मच्छर पनप रहे हैं। कई बार इस संबंध में शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
लज्जाराम
प्लॉट में भर रहा पानी
मोहल्ले में गलियों का निर्माण न होने के कारण पानी कई प्लॉट में भर रहा है। नगर पालिका को गलियों का निर्माण शीघ्र कराना चाहिए।
अर्जुन सिंह
जगह-जगह हैं गंदगी के ढेर
मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारी समय से नहीं आता है। इससे यहां बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई है।
बेंचेलाल
कच्ची गलियां बनीं समस्या
मोहल्ले की कच्ची गलियां लोगों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत हैं। नगर पालिका प्रशासन को इस समस्या से निजात दिलानी चाहिए।
राजकुमारी
वार्ड के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कुछ गलियां बनवाई गई हैं। कुछ का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

तेजप्रताप सिंह, सभासद
वार्ड अग्रवाल मोहल्ला के विकास के लिए हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं। कुछ नई बस्ती इलाके में दिक्कतें हैं, जिनके संबंध में तैयारी चल रही है। अगली बैठक में काम का प्रस्ताव पास कराया जाएगा।
लालचंद्र भारतीय, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed