{"_id":"5f9ef4638ebc3e9b78183446","slug":"games-mainpuri-news-agr4662909137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा कॉन्ट्रेशन ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा कॉन्ट्रेशन ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा। रामलीला कमेटी की ओर से करवाए जा रहे कस्बा में प्रीमियर लीग सीजन-3 के उद्घाटन मुकाबले में कृष्णा कॉन्ट्रेशन की टीम ने विजय टिंबर को दस विकेट से जीत लिया। दूसरे मैच में शुक्ला कलेक्शन ने छह विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन कुसमरा चैयरमैन संजू गुप्ता ने पहली गेंद खेलकर किया।
पहले मैच में विजय टिंबर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम 10 ओवर में मात्र 44 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। जवाब में खेलने उतरी कृष्णा कॉन्ट्रेशन ने बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। कृष्णा कॉन्ट्रेशन की ओर से रंजीत सेंगर ने 26 रन बनाए। रंजीत सेंगर को बीनू मिश्रा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला शुक्ला कलेक्शन व टीम सनी यादव के बीच हुआ। इसका शुभारंभ चौकी इंचार्ज कुसमरा अभिमन्यु मलिक ने किया। शुक्ला कलेक्शन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम सनी यादव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट खोकर 86 रन बनाए। शुक्ला कलेक्शन की तरफ से शुभभ अवस्थी ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुक्ला कलेक्शन ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
सुधीर शाक्य को लख्खू पांडेय और प्रखर यादव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। कैलाश मिश्रा, अशोक तिवारी, ओमेंद्र सिंह कुशवाह, दीपू मिश्रा, रंजीत सिंह, अंशुल यादव, गोविंद यादव, अज्जू खान, सनी यादव, शुभम अवस्थी, ऋषभ चौहान आदि उपस्थित थे। हनी मिश्रा और शंकर शर्मा ने आखों देखा हाल सुनाया।