फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Game of fake Identical packing of Tapan Agro edible oil was being sold huge quantity of goods seized

नकली तेल का खेल: तपन एग्रो की हूबहू पैकिंग...हो रही थी खाद्य तेल की बिक्री, भारी मात्रा में माल हुआ जब्त

Fri, 19 Jul 2024 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 10:01 AM IST
सार

छत्ता बाजार में तपन एग्रो कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस ने छापा मारा तो यहां नकली तेल का खेल सामने आ गया। तपन एग्रो की हूबहू पैकिंग की जा रही थी। पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में माल बरामद किया है।

विज्ञापन
Game of fake Identical packing of Tapan Agro edible oil was being sold huge quantity of goods seized
नकली का खेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के छत्ता बाजार में खाद्य तेल निर्माता फर्म तपन एग्रो की हूबहू पैकिंग में खाद्य तेल बेचा जा रहा था। कंपनी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। भारी मात्रा में माल जब्त किया गया। फर्म संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन

जुगेंद्र सिंह सोलंकी ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह तपन एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, दयालबाग के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। उनकी फर्म कुकिंग मीडियम खाद्य तेल व पूजन ऑयल का निर्माण दीप (दीप क्लासिक) के नाम से करती है। उनका ब्रांड ट्रेडमार्क एक्ट और कॉपीराइट एक्ट में पंजीकृत है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्ता बाजार की फर्म अजय कुमार एंड कंपनी में उनके ब्रांड के मिलते जुलते ब्रांड श्रीओम गोल्ड दीप के नाम से बेचे जा रहे हैं। पैकिंग की भी नकल की जा रही है। इसके मालिक अजय कुमार मंगल हैं। उनका गोदाम मंगल मार्केट में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तपन एग्रो के प्रतिनिधियों के साथ छत्ता पुलिस ने छापा मारा। छत्ता बाजार में अजय एंड कंपनी से 30 डिब्बे 450 एमएल, 66 डिब्बे 180 एमएल और 11 डिब्बे 900 एमएल के मिलते जुलते पैकिंग के मिले। थाना छत्ता प्रभारी ने बताया कि माल जब्त किया गया है। इसके नकली होने का दावा किया गया है। मामले में काॅपीराइट एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed