फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gambuzia fish will become a support for the prevention of dengue and malaria

डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को गंबूजिया मछली बनेगी सहारा

Fri, 17 Sep 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Gambuzia fish will become a support for the prevention of dengue and malaria
मैनपुरी। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए जिले के तालाबों में गंबूजिया मछली डलवाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने मत्स्य विभाग से दो लाख गंबूजिया मछली की मांग की है। मत्स्य विभाग ने भी मछली की व्यवस्था करने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में बढ़ रहे बुखार के मरीजों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है।
एक तरफ जहां गांव-गांव शिविर लगाकर मरीजों को उपचार दिलाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं सीएमओ डॉ. पीपी सिंह मत्स्य विभाग को पत्र लिखकर दो लाख गंबूजिया मछली की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया कि मत्स्य विभाग के सहयोग से जिले के सभी तालाबों में गंबूजिया मछली को डलवाया जाएं। यह मछली मच्छरों के लार्वा को खाने का कार्य करती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी तालाबों में गंबूजिया मछली डलवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सीएमएओ ने पंचायती राज विभाग को पत्र लिखकर उनसे जिले के तालाबों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का पत्र मिला है। गंबूजिया मछली जनपद में उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग से गाड़ी और तालाबों की सूची की मांग की गई है। गाड़ी और तालाबों की सूची जहां-जहां गंबूजिया मछली डलवानी है मिलते ही मछली तालाबों में छुड़वाने का कार्य किया जाएगा।
प्रदीप कुमार, जिला मत्स्य विकास अधिकारी
मत्स्य विभाग को पत्र लिखकर दो लाख गंबूजिया मछली को जिले के तालाबों में छुड़वाए जाने को कहा गया है। मत्स्य विभाग को जो भी मदद चाहिए वह की जाएगी।
डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed