फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gambling in house neighbors were not aware Stampede broke out as soon as police raided

Agra News: घर में हो रहा था ऐसा काम, पड़ोसियों को नहीं थी खबर; पुलिस के छापा मारते ही मची भगदड़

Sun, 15 Oct 2023 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Oct 2023 10:12 AM IST
सार

घर में क्या हो रहा था इसका अंदाजा पुलिस को भी नहीं था। पुलिस ने जब छापा मारा तो भगदड़ मच गई। यहां से पुलिस ने  कुख्यात कमल कटर सहित 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। 

 

विज्ञापन
gambling in house neighbors were not aware Stampede broke out as soon as police raided
जुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के सुल्तानगंज की पुलिया पर घर में जुए की महफिल सजी थी। पुलिस ने छापा मारकर 8 जुआरियों को पकड़ा। इनमें कुख्यात जुआरी अनिल जेठानी उर्फ कमल कटर भी है। पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपये नकदी और वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार ने बताया कि जनकपुरी में ड्यूटी के दौरान सूचना मिली थी कि सुल्तानगंज की पुलिया पर सुनील कुशवाह के घर में जुए का अड्डा चलाया जा रहा है। कुख्यात कमल कटर जुआ करा रहा है। अनिल जेठानी उर्फ कमल कटर, सुनील कुशवाह, फिरोज, वीर सिंह, मेहराज अंसारी, अतीक अहमद, मंजीत सिंह, मिराज खां शामिल हैं। उनके पास से 2.46 लाख रुपये, 6 मोबाइल, 3 कारें, 6 स्कूटर आदि बरामद हुए।
विज्ञापन


 इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि कमल कटर अलग-अलग जगह किराये पर लेकर जुआ कराता है। उसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Bigg Boss 17: जानें कौन हैं सोनिया बंसल? बिग बॉस सीजन-17 में एंट्री; ऐसे तय किया आगरा से मुंबई का सफर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed