{"_id":"61bf673b92c7782db131f3be","slug":"galan-made-her-miserable-the-minimum-temperature-reached-five-degrees-celsius-mainpuri-news-agr5183583163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन ने किया बेहाल, पांच डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन ने किया बेहाल, पांच डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
क्रिश्चियन मैदान में सर्दी से ठिठुरती महिला और बच्चे
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गलन बढ़ने के साथ ही सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार को सुबह सर्दी में लोग ठिठुरते नजर आए। वहीं दिन में भी लोगों को सर्द हवाओं से राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान रविवार को पांच डिग्री सेल्सियस रहा, जो अब तक का सबसे कम तापमान रहा।
सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हर गुजरते दिन के साथ तापमान में गिरावट आती जा रही है। रविवार को सुबह गलन और सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
तापमान में गिरावट के चलते लोग सर्दी से बेहाल रहे। गर्म कपड़े और हीटर के सहारे लोग खुद को सर्दी से बचाने की कोशिश करते नजर आए। सुबह 11 बजे के बाद धूप तो निकली, लेकिन गलन का अहसास कम नहीं हुआ। सर्द हवाओं के चलते दिन में भी ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते शाम को भी मौसम जल्दी ठंडा हो गया। इसका असर सड़कों और बाजारों में भी नजर आया। शाम को छह बजे ही सड़कें खाली नजर आईं। लोग सर्दी से बचने के लिए अपने-अपने घरों में ही रहे। वहीं मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी दो दिनों तक सर्दी लोगों को और सताएगी।
एक ओर जहां सर्दी लोगों को बेहाल कर रही है तो वहीं दूसरी ओर आलू की फसल के लिए भी संकट खड़ा हो गया है। अत्यधिक गलन से आलू की फसल में झुलसा रोग की आशंका बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी ने बताया कि आलू की फसल को झुलसा से बचाने के लिए किसान हल्की सिंचाई करें। साथ ही खेत के कोने पर धुआं भी किया जा सकता है। इसके साथ ही मैंकोजेब दवा का छिड़काव करें।