फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GAIL Gas board meeting to hear overdraft billing; Chamber delegation meets CEO, hoping for relief; meeting to be held on 29th

Agra News: गेल गैस की बोर्ड बैठक में होगी ओवरड्रॉल बिलिंग पर सुनवाई, चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने की सीईओ से मुलाकात, राहत की उम्मीद, 29 को होगी बैठक

Tue, 23 Jun 2026 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
GAIL Gas board meeting to hear overdraft billing; Chamber delegation meets CEO, hoping for relief; meeting to be held on 29th
 गेल गैस अधिकारियों से भेंट करते नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल स - फोटो : देश दीपक तिवारी
आगरा। गेल गैस की ओर से पिछले छह महीने के औसत उपभोग के आधार पर की जा रही कटौती और उससे आ रहे भारी ओवरड्रॉल बिलों से उद्यमियों को जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद है। गेल गैस लिमिटेड के सीईओ आशु सिंघल से उद्यमियों ने सोमवार को मुलाकात की। उन्हें आश्वासन मिला कि 29 को बोर्ड बैठक में इस समस्या के स्थायी समाधान का प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को नोएडा स्थित कार्यालय में नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान गेल के सीजीएम (मार्केटिंग) जफर खान और सीएफओ अमित झलानी के सामने भी गैस इकाइयों की समस्याएं रखी गईं। अध्यक्ष ने बताया कि सितंबर 2025 से मार्च के औसत उपभोग पर कटौती लगाने से उद्यमियों को बेवजह ओवरड्रॉल के बिल मिल रहे थे। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि पिछले 6 माह के औसत के बजाय सीधे कॉन्ट्रैक्टेड मात्रा का 75 या 80 प्रतिशत करते हुए उस पर 20-25 फीसदी का कट लगाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। गेल गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन विवेक जैन ने अधिकारियों के समक्ष एलसी और बिलिंग से जुड़ी अन्य समस्याएं भी उठाईं। वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल में अंशुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed