फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gadkari will give the gift of city road connectvity

शहर को रोड कनेक्टिविट की सौगात देंगे गडकरी

Sat, 10 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा Updated Sat, 10 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
gadkari will give the gift of city road connectvity
न्यू दक्षिणी बाईपास के लोकार्पण के अलावा चार और योजनाओं का आज करेेंगे शिलान्यास
केंद्रीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को शहर को रोड कनेक्टिविटी की सौगात देंगे। वह आगरा-दिल्ली हाईवे को ग्वालियर हाईवे से जोड़ने वाले न्यू दक्षिणी बाईपास के लोकार्पण के अलावा तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा उत्तर बाईपास और इनर रिंग रोड के तीसरे चरण के निर्माण की भी घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार, नितिन गडकरी शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान पर 450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित न्यू दक्षिणी बाईपास का लोकार्पण करेंगे। चार अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। पिछले लंबे समय से चली आ रही उत्तर बाईपास की मांग को नितिन गडकरी हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि यह नया बाईपास आगरा-दिल्ली हाईवे और आगरा-हाथरस को जोड़ेगा। इसके अलावा इनर रिंग रोड के अंतिम चरण के तहत लगभग आठ किमी लंबी छह लेन रोड का निर्माण कार्य भी अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा। देवरी रोड से ग्वालियर हाईवे तक बनने वाली इस रोड के निर्माण की घोषणा भी केंद्रीय मंत्री करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। सूचना विभाग के अनुसार, दोपहर 12.15 बजे नितिन गडकरी हेलीकॉप्टर द्वारा फीरोजाबाद के लिए रवाना होंगे। जिरौलीकलां में कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वह हेलीकॉप्टर से खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से विशेष विमान से ढाई बजे दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं का होगा शिलान्यास
- 43.37 करोड़ की लागत से फतेहपुर सीकरी का पेव्ड शोल्डर सहित दो लेन का चौड़ीकरण। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 (नया राष्ट्रीय राजमार्ग 21, लंबाई 17.59 किमी तक)

- 6.80 करोड़ की लागत से पथौली जंक्शन (राष्ट्रीय राजमार्ग 11 एवं कैनाल रोड) पर नये फ्लाईओवर का निर्माण कार्य।
- 1000 करोड़ की लागत से आगरा-जलेसर-सिकंदराराऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग (225 किमी लंबाई) के रूप में घोषणा एवं उन्नयन कार्य की शुरुआत।
- 1664 करोड़ की लागत से आगरा-इटावा छह लेन (राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर 124.52 किमी लंबे) कार्य का शिलान्यास।

कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम
में पहुंचने की अपील
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक जगन प्रसाद गर्ग व योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, अनिल चौधरी, गामा दुबे, शिवशंकर शर्मा, विजय दत्त पालीवाल, रामकुमार शर्मा, डा. जीएस धर्मेश, डा. अखिलेश चौहान, शरद चौहान, भरत शर्मा, आशीष पाराशर आदि ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed