फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   G20 conference will be held in Agra on February 9 and 10

G20 Summit: इंगेजमेंट ग्रुप में 20 देशों के 250 मेहमान आएंगे आगरा, 9-10 फरवरी को होगी कॉन्फ्रेंस

Sun, 18 Dec 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Dec 2022 12:04 AM IST
सार

पहली बार भारत को जी-20 की मेजबानी मिली है जिसमें साल भर करीब 750 बैठकें अलग-अलग शहरों में होंगी। आगरा में इंगजेमेंट ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक 9 व 10 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
G20 conference will be held in Agra on February 9 and 10
G20 India - फोटो : g20.org

विस्तार

जी-20 समूह में शामिल 20 देशों का इंगेजमेंट ग्रुप 9 और 10 फरवरी को आगरा आएगा, जिसमें 250 विदेशी मेहमान होंगे। यह सभी 20 देशों के उद्यमियों, श्रम संगठनों, वैज्ञानिकों, बुद्धिजीवियों के अलावा युवा और महिलाओं के समूह हैं जो भविष्य की नीतियों पर मंथन करेंगे। आगरा के एक होटल में इनकी कॉन्फ्रेंस होगी।

विज्ञापन


पहली बार भारत को जी-20 की मेजबानी मिली है। जिसमें साल भर करीब 750 बैठकें अलग-अलग शहरों में होंगी। एडीएम प्रोटाकॉल हिमांशु गौतम ने बताया कि आगरा में इंगजेमेंट ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक 9 व 10 फरवरी को होगी। जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। इंगेजमेंट ग्रुप में 20 देशों के एनजीओ व विभिन्न संगठन शामिल हैं। जो व्यापारिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इनके बाद अगस्त में 20 देशों के मंत्रियों का समूह आगरा आएगा। जिसमें कई राष्ट्र अध्यक्ष भी शामिल हो सकते हैं। ताजमहल भ्रमण के साथ आगरा अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं का केंद्र रहेगा। 

विज्ञापन

पर्यटन की उम्मीद 

उधर, मेहमानों के आगमन से पहले सड़कों को व्यवस्थित करने, पार्किंग व्यवस्थाएं करने, होटल व अन्य इंतजाम शुरू हो गए हैं। जी-20 के मेहमानों के आने से पर्यटन को भी उम्मीद जागी हैं। होटल कारोबार को भी फायदा हो सकता है। विभिन्न समूहों में शामिल प्रतिनिधि ताजमहल का भ्रमण करने जाएंगे। जिसे लेकर पिछले दिनों आईजी सीआईएसएफ ने ताजमहल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। ताजमहल में बंदर और कुत्तों को पकड़ा जाएगा। ताजमहल के अंदर अग्निसुरक्षा उपायों का ऑडिट भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस टीम रवाना

दो दिन के दौरे पर आगरा आई सांस्कृतिक एवं विदेश मंत्रालय की एडवांस टीम स्मारक व आसपास क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद शनिवार को दिल्ली रवाना हो गई। टीम ने डीपीआर बनाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं। डीएम नवनीत चहल ने बताया कि नगर निगम के अलावा पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग से कार्य योजना मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed