{"_id":"68c77ccad399b108b00517df","slug":"furniture-worker-crushed-by-tractor-in-agra-video-goes-viral-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: ट्रैक्टर ने कुचल दिया साइकिल सवार, दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: ट्रैक्टर ने कुचल दिया साइकिल सवार, दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल; चालक फरार
Mon, 15 Sep 2025 11:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:34 AM IST
सार
आगरा में साइकिल सवार की मौत का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचल गया साइकिल सवार,
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के दयालबाग क्षेत्र में 10 सितंबर को फर्नीचर कारीगर की एक ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। चार दिन बाद रविवार को उसका सीसीटीवी से वीडियो सामने आया है। इंटरनेट पर चालक के ट्रैक्टर पीछे लेते समय साइकिल सवार को कुचलने का वीडियो प्रसारित हो रहा है।
पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। लोहामंडी के तोता का ताल की कारवाना गली में पन्नू (50) पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। वह फर्नीचर का काम करते थे। वह 10 सितंबर को साइकिल से दयालबाग के लालगढ़ी काम करने जा रहे थे।
उनके आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक से ट्रैक्टर को पीछे किया। ट्राॅली का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन