फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Furious form of rivers: Teenager drowned in Kiwad youth drowned in Parvati river 25 villages lost contact

नदियों का रौद्र रूप: किवाड़ में किशोर, पार्वती नदी में डूबा युवक...खारी से टूटा 25 गांवों का संपर्क

Thu, 15 Aug 2024 08:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 08:18 AM IST
सार

नदियों में पानी के बहाव इस कदर है, कि लोग दहशत में हैं। जैंगारा-बसैया के बीच पुल डूब गया है। पहली बार बरसाती नदियों में बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Furious form of rivers: Teenager drowned in Kiwad youth drowned in Parvati river 25 villages lost contact
नदियों में उफान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अकोला, कुर्राचित्तरपुर और किरावली की बरसाती नदियों में पहली बार बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। शहर में यमुना तो पिनाहट में चंबल नदी उफान पर है। किवाड़ नदी में डूबने से किशोर और पार्वती नदी में बह जाने से युवक की मौत हो गई। उधर, खारी नदी का जलस्तर बढ़ने से 25 गांवों का संपर्क टूट गया है। जैंगारा और बसैया के बीच रपट पुल डूब गया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


जैंगारा बसैया के बीच खारी नदी पुल के ऊपर से बह रही है। उधर, कुर्राचितरपुर में भी रपट पुल डूबने से तेहरा मार्ग से संपर्क टूट गया है। तेहरा पहुंचने के आठ किमी. लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। राजस्थान में आई बाढ़ के कारण करौली से आगरा की ओर पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण बरसाती नदियां उफन रही हैं।
विज्ञापन


कटा इन गांवों का संपर्क
जैंगारा, बसैया, ज्योतिराज, नगला बीच, नगला धौकला, चिरमोली, शीतल कुंड, नगला केहरी, नगला झब्बा, नगला दलसहाय, अखवाई, रिठौरा, नगला गइयरा, नगला भुजा, नगला हन्नू, मसेल्या, सलेमाबाद, चैंकोरा, इकरामनगर, बैंमन, बसेरी, रोझौली, आदि का आपस में संपर्क टूट गया है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सता रहा मगरमच्छ के हमले का डर
दूसरी बार उफनाई चंबल नदी 121 मीटर का स्तर छूने के बाद बुधवार को 120.50 मीटर पर थम गई। चंबल नदी किनारे करीब 38 गांव हैं। बाढ़ के खतरे से लोग बेचैन हैं। बुधवार को पिनाहट और कैंजरा घाट पर मोटरबोट का संचालन बंद रहा। भिंड, मुरैना जाने वाले लोग वापस लौटने के लिए मजबूर हैं। नदी किनारे के नाले और खादर में पानी भरा है। कछार के खेत भी डूबे हैं। गुढ़ा, गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, मऊ की मढैया, धांधूपुरा, भगवानपुरा, झरनापुरा, पुरा डाल, क्योरी, बीच का पुरा, उमरैठा पुरा, डगोरा, रेहा आदि गांवों के लोगों को मगरमच्छ के हमले का डर सता रहा है। पिछले दिनों मगरमच्छ घर में घुस गया था। बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि खादर या गांव के पास मगरमच्छ दिखे तो तत्काल सूचना दें। 

डूबने से किशोर की मौत
सिंगायच गांव के पास किवाड़ नदी में नहाने गए अमन (14) पुत्र सतीश की बुधवार काे डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोर को बाहर निकाला। सीएचसी जगनेर ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अमन दोस्तों के साथ नहाने गया था। पानी अधिक होने के कारण डूब गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद अमन को बाहर निकाला जा सका था। 


रपट पुल पार करते समय बहा, मौत
इरादतनगर। गांव बृथला निवासी महेश (30) पुत्र राधेश्याम बुधवार को मनिया क्षेत्र से रिश्तेदारी से लौटते समय राजस्थान सीमा पर गांव कुसैंडा स्थित पार्वती नदी की रपट पुल को पार करते समय तेज बहाव के कारण पानी में बह गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। युवक की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed