फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fund send for sports kit in goverment schools

परिषदीय स्कूल में खेलकूद सामग्री के लिए भेजी गई 1.34 करोड़ की धनराशि

Thu, 24 Feb 2022 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
fund send for sports kit in goverment schools
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए खेलकूद सामग्री खरीदने को बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से 1.34 करोड़ की धनराशि भेजी गई है। प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए पांच हजार, उच्च प्राथमिक के बच्चों के लिए 10 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। बीएसए ने बच्चों की रुचि के अनुसार खेल सामग्री खरीदने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के कुल 1902 परिषदीय स्कूलों के लिए 1.34 करोड़ धनराशि भेजी गई है। प्राथमिक स्तर के प्रत्येक स्कूल में पांच हजार रुपये की धनराशि से खेलकूद सामग्री खरीदनी होगी। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर 10 हजार रुपये की धनराशि से बच्चों के लिए खेलकूद का सामान खरीदना होगा। कंपोजिट विद्यालय में 15 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। बीएसए कमल सिंह ने कहा कि बच्चों को स्कूलों में खेलों के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

कमीशनखोरी के चक्कर में ना पडें प्रधानाध्यापक
जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सभी स्कूलों में खेल सामग्री के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है। ऐसे में शिकायत मिली है कि कुछ लोग किट खरीदने का लालच देकर कमीशन तय कर रहे हैं। विभाग का ऐसे लोगों से कोई लेना देना नहीं है। प्रधानाध्यापक कमीशन के चक्कर में ना पडे़ं। किट खरीदने की कोई बाध्यता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने टीम करेगी सत्यापन
बीएसए कमल सिंह ने बताया कि खेलकूद सामग्री कहीं से भी खरीदी जा सकती है। अगले महीने टीम गठित कर इसका सत्यापन कराया जाएगा। प्रधानाध्यापक खरीदी गई सामग्री का बिल तैयार रखें। वहीं खेल सामग्री की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए। ऐसा सामान न खरीदा जाए जो चंद दिनों में ही टूट जाए और बच्चों के किसी काम ना आए।

सभी प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की रुचि के अनुसार खेलकूद सामग्री खरीदकर बिल प्रेषित करें। किसी प्रकार की कमीशन खोरी से बचें। खुले बाजार से कहीं से भी अच्छे सामान की खरीदारी कर सकते हैं।
कमल सिंह बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed